- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bsp Old Strategy Puts Pressure On Sp Akhilesh Pda Will Impact
अखिलेश के PDA पर मंडराया ‘माया’ का साया! बसपा ने अपनाई पुरानी रणनीति…तो बढ़ गई सपा की टेंशन
UP Politics: बसपा सुप्रीमो की इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मायावती अपनी पुरानी रणनीति पर उतर आई हैं और उनके इस अंदाज के चलते समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का पीडीए भी खतरे में है।
- Written By: अभिषेक सिंह

अखिलेश यादव व मायावती (डिजाइन फोटो)
Uttar Pradesh Politics: बसपा सुप्रीमो और मायावती 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। हाल ही में, रविवार को राजधानी लखनऊ में हुई बसपा की बैठक में मायावती ने संगठन के पुनर्गठन की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही, प्रदेश भर से बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ से लेकर जिला स्तर तक की कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट मायावती के सामने पेश की।
बसपा सुप्रीमो की इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मायावती अपनी पुरानी रणनीति पर उतर आई हैं और उनके इसी पुराने अंदाज़ के चलते समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का पीडीए भी खतरे में है। क्योंकि अखिलेश के पीडीए में दलित और अल्पसंख्यक भी मायावती के कोर वोटर रहे हैं। हालांकि, पिछले चुनावों में मायावती का वोट बैंक काफी गिरा है।
9 अक्टूबर को होगी BSP की बड़ी रैली
लखनऊ में हुई बसपा की बैठक में ऐलान किया गया है कि 9 अक्टूबर 2025 को कांशीराम की पुण्यतिथि पर एक बड़ी रैली होगी, जिसमें पुराने नेताओं की वापसी और नई रणनीति का ऐलान हो सकता है। बसपा प्रमुख के आदेश के बाद, सभी कार्यकर्ता मिशन 2027 के तहत गांव-गांव जाकर दलित समुदायों, खासकर जाटव वोट बैंक को मज़बूत करने में लगे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दीदी थी, दीदी हैं और दीदी रहेंगी, नतीजों से पहले अखिलेश ने की भविष्यवाणी, कहा- BJP हरा नहीं सकती
योगी सरकार में होगा बड़ा बदलाव! दोनों डिप्टी CM दिल्ली रवाना, राज्य में सियासी हलचल तेज
BJP से मोहभंग…अखिलेश की ‘साइकिल’ पर सवार होंगे बृजभूषण शरण सिंह? 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
‘2027 में BJP का चेहरा नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ’, सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा दावा; यूपी में सियासी हलचल तेज
आम चुनाव में दिखा PDA का कमाल
2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा के कमज़ोर प्रदर्शन के बाद, पार्टी को उबरने के लिए जमीनी स्तर पर उतरना होगा। क्योंकि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पीडीए रणनीति ने 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 37 सीटें जीती थीं, जिसका मुख्य कारण MY (मुस्लिम-यादव) फॉर्मूले का विस्तार करके दलित वोटों को अपनी ओर आकर्षित करना था।
क्यों बढ़ गई है अखिलेश की टेंशन
हालांकि, अब मायावती के सक्रिय होने से अखिलेश यादव के पीडीए पर असर पड़ सकता है। क्योंकि सपा के पीडीए का एक बड़ा हिस्सा दलित वोटों पर टिका है, जो मायावती की बसपा का कोर वोट बैंक रहा है। अगर मायावती की पुरानी रणनीति काम करती है, तो सपा के पीडीए के 20-25% वोट प्रभावित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गिरिराज बोले-झटका मीट खाइए NDA को जिताइए तो राजीव राय ने कहा- ये बीफ खाने वाले लोग- Video
अगर 2024 के लोकसभा चुनाव और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मायावती की बसपा के प्रदर्शन पर नज़र डालें, तो यह बेहद खराब रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जहां बसपा यूपी में एक भी सीट नहीं जीत पाई, वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन अपने इतिहास का सबसे खराब रहा। 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली।
Bsp old strategy puts pressure on sp akhilesh pda will impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूक्रेन ने रूसी तेल बंदरगाह पर किया भीषण ड्रोन हमला, बाल्टिक और काला सागर में मची भारी तबाही
May 03, 2026 | 04:58 PMदीदी थी, दीदी हैं और दीदी रहेंगी, नतीजों से पहले अखिलेश ने की भविष्यवाणी, कहा- BJP हरा नहीं सकती
May 03, 2026 | 04:58 PMMP News: शिवपुरी में कुदरत का ‘खौफनाक’ तांडव, हवा के झोंके से छत से गिरी 16 साल की लड़की, मलबे में दबे तीन लोग
May 03, 2026 | 04:55 PMRSF की प्रेस स्वतंत्रता रिपोर्ट: पश्चिम का शोर या भारतीय लोकतंत्र की अधूरी तस्वीर
May 03, 2026 | 04:51 PMमहाराष्ट्र स्थापना दिवस पर वर्धा में भव्य समारोह, पालकमंत्री पंकज भोयर का संबोधन
May 03, 2026 | 04:48 PMएग्जिट पोल में पूर्ण बहुमत, फिर भी मतगणना से पहले क्यों बढ़ी BJP की टेंशन? सामने आया ये चौकाने वाला आंकड़ा
May 03, 2026 | 04:27 PMअहिल्यानगर में ‘ग्रीन सिटी’ अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर: विखे पाटिल
May 03, 2026 | 04:26 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













