- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Vs Pbks Live Score In Hindi Ipl 2026 Today Match Chennai Super Kings Vs Punjab Kings
IPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन लौटे पवेलियन
CSK vs PBKS Live Score Updates: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
CSK vs PBKS Live Score Updates, IPL 2026 Match Today (Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL Match Scorecard Updates): आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं पंजाब किंग्स को पहले मुकाबले में जीत मिली है। पंजाब किंग्स ने पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत मिली थी। इसी क्रम को पंजाब किंग्स बरकरार रखना चाहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
‘यह हार दुनिया का अंत…’, Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO
IPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
भारतीय तेज गेंदबाजों से नहीं, बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी के चलते Auqib Nabi बने गेंदबाज; खुद किया ये खुलासा
03 Apr 2026 07:42 PM (IST)
03 Apr 2026 07:42 PM (IST)CSK vs PBKS LIVE Score Updates: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा पहला झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। संजू सैमसन 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। जेवियर वार्टलेट ने संजू सैमसन को चलता किया और पंजाब को पहली सफलता दिलाई।
03 Apr 2026 07:38 PM (IST)
03 Apr 2026 07:38 PM (IST)CSK vs PBKS LIVE Score Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी है। पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।
03 Apr 2026 07:10 PM (IST)
03 Apr 2026 07:10 PM (IST)CSK vs PBKS LIVE Score Updates: चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेइंग-11
संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
03 Apr 2026 07:10 PM (IST)
03 Apr 2026 07:10 PM (IST)CSK vs PBKS LIVE Score Updates: पंजाब किंग्स का प्लेइंग-11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेन्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
03 Apr 2026 07:02 PM (IST)
03 Apr 2026 07:02 PM (IST)CSK vs PBKS LIVE Score Updates: पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अय्यर चोट के उबरकर आज धमाल मचाने को तैयार हैं।
03 Apr 2026 06:51 PM (IST)
03 Apr 2026 06:51 PM (IST)CSK vs PBKS LIVE Score Updates: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK और PBKS के बीच की प्रतिद्वंद्विता पिछले कुछ सालों में काफी बराबरी की रही है, जिसमें दोनों ही टीमों ने 32 मुकाबलों में से 16-16 मैच जीते हैं।
03 Apr 2026 06:50 PM (IST)
03 Apr 2026 06:50 PM (IST)CSK vs PBKS LIVE Score Updates: चेन्नई को पहली मैच में मिली करारी शिकस्त
चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में 127 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत 12.1 ओवर में दो विकेट पर 128 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
03 Apr 2026 06:43 PM (IST)
03 Apr 2026 06:43 PM (IST)CSK vs PBKS LIVE Score Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे।
03 Apr 2026 06:43 PM (IST)
03 Apr 2026 06:43 PM (IST)CSK vs PBKS LIVE Score Updates: पंजाब किंग्स की पूरी टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पाइला अविनाश, शशांक सिंह।
03 Apr 2026 06:42 PM (IST)
03 Apr 2026 06:42 PM (IST)CSK vs PBKS मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में चेन्नई की टीम पहली जीत हासिल करने उतरेगी। वहीं पंजाब की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। मुकाबले के अपडेट के लिए आप नवभारत लाइव के साथ जुड़े रहे...
Csk vs pbks live score in hindi ipl 2026 today match chennai super kings vs punjab kings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
Apr 03, 2026 | 07:59 PM‘मामला लीगल है 2’ में इस सीन पर फूट-फूटकर रो पड़े रवि किशन, बोले- पिता को खोने का दर्द फिर से जी लिया
Apr 03, 2026 | 07:58 PMतमिलनाडु चुनाव: बीजेपी की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम क्यों नहीं? सामने आई सीट बंटवारे की असली इनसाइड स्टोरी
Apr 03, 2026 | 07:58 PM‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














