- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Vs Kkr Match Preview Ipl 2026 Playing Xi Pitch Weather Report
KKR vs CSK: चेपॉक में सजेगी सीएसके और केकेआर की महफिल, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट?
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 22वां मैच 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेपॉक में खेला जाएगा, जहां कोलकाता टीम अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी।
- Written By: संजय बिष्ट

CSK vs KKR (फोटो- सोशल मीडिया)
CSK vs KKR Pitch Report: आईपीएल 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है और अब 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 14 अप्रैल को शाम 7:30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई अपनी पिछली जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि कोलकाता इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी।
दोनों टीमों की स्थिति
चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन हार के बाद शानदार वापसी करते हुए पिछला मैच जीता था, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति अभी तक कमजोर रही है। टीम ने 4 मैचों में से 3 में हार झेली है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में यह मैच उनके लिए काफी अहम रहने वाला है।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और खलील अहमद शामिल।
सम्बंधित ख़बरें
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), सी ग्रीन, आरके सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और बी मुजरबानी
पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच इस बार बदली हुई नजर आ रही है। पहले जहां यह धीमी सतह के लिए जानी जाती थी, वहीं अब लाल मिट्टी के कारण यहां अच्छा उछाल भी देखने को मिल रहा है। बल्लेबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है, लेकिन मिडिल ओवरों में स्पिन गेंदबाज असर डाल सकते हैं। दूसरी पारी में ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है, जिससे गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है।
ये भी पढ़ें: बीच मैदान पर अचानक छाया अंधेरा, बंद हुई फ्लड लाइट; ब्लैकआउट की वजह से रोकना पड़ा मैच
मौसम का हाल
चेन्नई में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तापमान करीब 34 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को यह घटकर 27 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि नमी अधिक रहने के कारण दूसरी पारी में ओस गिर सकती है, जो मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है। इस मुकाबले में जहां चेन्नई अपनी जीत की लय को जारी रखना चाहेगी, वहीं कोलकाता के लिए यह मुकाबला आत्मसम्मान बचाने और पहली जीत दर्ज करने का बड़ा मौका होगा।
Csk vs kkr match preview ipl 2026 playing xi pitch weather report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
May 17, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













