- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Cabinet Expansion Apna Dal S Demands Extra Minister Post Know All Details
UP Cabinet Expansion: उधर योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चा, इधर सहयोगी दल ने बढ़ाई BJP की टेंशन; जानें पूरा मामला
UP Cabinet Expansion: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े रविवार से लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के करीब एक दर्जन से अधिक नेताओं और मंत्रियों से बातचीत की।
- Written By: अमन मौर्या

अनुप्रिया पटेल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Politics News: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच बीजेपी की सहयोगी पार्टी ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। कैबिनेट विस्तार से पहले अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) ने कैबिनेट में एक और मंत्री पद की मांग की है। अपना दल (एस) के कोटे अभी सरकार में सिर्फ एक कैबिनेट मंत्री हैं। यह मंत्री पद आशीष पटेल दिया गया है। उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) के कुल 13 विधायक हैं।
विनोद तावड़े ने की मंत्रियों से वार्ता
विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन जारी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े रविवार से लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के करीब एक दर्जन से अधिक नेताओं और मंत्रियों से वार्ता की। सोमवार को तावड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात किए थे।
रणनीति के तहत पार्टी ने रखी मांग
अपना दल (एस) द्वारा मंत्री पद की मांग करना एक सोची समझी रणनीति है। दरअसल, आगामी प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब एक साल से कम समय बचा है। ऐसे में मंत्री पद मांग करके पार्टी अपने नाराज विधायकों को भी साध लेंगे। साथ ही चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बीजेपी पर दबाब बनाया जा सकेगा। अभी अपना दल (एस) कोटे से आशीष पटेल मंत्री हैं। आपको बता दें कि अनुप्रिया पटेल कई बार पिछड़ा वर्ग के मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल कर चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
बीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
योगी कैबिनेट में विस्तार के संकेत
कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े दो दिन के लखनऊ दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने लगातार प्रदेश नेतृत्व के साथ अहम बैठकें कीं। इसमें पंकज चौधरी, संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ बंद कमरे में हुई चर्चा शामिल है। इस बीच उन्होनें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही और रमापति राम त्रिपाठी से भी अलग-अलग फीडबैक लिया गया। बैठक के तुरंत बाद पंकज चौधरी दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की।
ये भी पढ़ें- Noida Workers Protest: पुलिस फायरिंग में 14 मौतों का दावा निकला फर्जी, अफवाह फैलाने वालों पर FIR दर्ज
कैबिनेट विस्तार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादा चेहरों को मौका मिल सकता है। मंत्री पद की दौड़ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का नाम सबसे प्रमुख बताया जा रहा है, साथ ही संगठन से भी कुछ चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है।
Up cabinet expansion apna dal s demands extra minister post know all details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, अब तक मिला 1529 यूनिट ब्लड
May 19, 2026 | 02:48 PMपहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PMईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
May 19, 2026 | 02:42 PMवर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
May 19, 2026 | 02:41 PMकिसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
May 19, 2026 | 02:39 PMMP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान Health Model, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
May 19, 2026 | 02:36 PMखुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
May 19, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM













