आलोचना का जवाब अपने प्रदर्शन से दें, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने Ajinkya Rahane को दी खास सलाह

Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 में केकेआर की शुरुआत मुश्किल रही। वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे को सलाह दी कि स्ट्राइक रेट पर आलोचना का जवाब बल्ले और प्रदर्शन से दें।
Virender Sehwag on Ajinkya Rahane
अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Virender Sehwag on Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शुरुआत निराशाजनक हुई है। कप्तान अजिंक्य रहाणे भी पहले तीन मुकाबलों में संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रहाणे से उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल पूछा गया था, तो वह भड़क पड़े थे। रहाणे के बर्ताव पर भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि खिलाड़ियों को इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए।

सहवाग ने 'क्रिकबज' के साथ बात करते हुए कहा कि रहाणे को इस तरह की आलोचना का जवाब बल्ले और अच्छे प्रदर्शन से देना चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि खिलाड़ियों को इस तरह की बातें कहनी चाहिए। मुझे पता है कि रहाणे कप्तान हैं और उनसे कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने का कारण भी पूछा गया था। रहाणे के पास कोई सीधा जवाब नहीं था, तो उन्होंने कह दिया था क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए। मैं यह समझ सकता हूं। हालांकि, अगर कोई मेरे स्ट्राइक रेट या बल्लेबाजी शैली को लेकर सवाल खड़े करे, तो यह लोगों का काम है - तारीफ और आलोचना करना। आपको इस स्थिति में सामान्य रहना है, चाहे फिर आपकी तारीफ हो या फिर आलोचना।"

Ajinkya Rahane को जुबानी जंग में उलझने की जरूरत नहीं

वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे को इस तरह की जुबानी जंग में न उलझने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "रहाणे आलोचनाओं का जवाब दे रहे थे, लेकिन अमिताभ बच्चन तक ने कभी आलोचना का जवाब नहीं दिया है। सचिन तेंदुलकर से बड़ा उदाहरण क्या ही होगा, एक अखबार ने उनके लिए 'एंडुलकर' लिखा था।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के थे Ajinkya Rahane

उल्लेखनीय है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजिंक्य रहाणे से उनके स्ट्राइक रेट को लेकर मुश्किल सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, "मेरा स्ट्राइक रेट। 2023 से मेरा स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा रहा है। जो लोग मेरे स्ट्राइक रेट पर बात कर रहे हैं वह शायद मैच नहीं देख रहे हैं या फिर उनका मेरे खिलाफ कोई खास मकसद है। वह मुझे खेलता हुआ देखना नहीं चाहते हैं।" रहाणे ने इस सीजन अब तक खेले 3 मुकाबलों में 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 83 रन बनाए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com