-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Srh Vs Rr Sunrisers Hyderabad Scored 216 Against Vs Rajasthan Royals
SRH vs RR: ईशान की शानदार पारी से हैदराबाद ने बनाए 216 रन, राजस्थान को जीत के लिए करनी होगी मशक्कत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
SRH vs RR: सनराइजर्स हैदरबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन की 91 रनों की शानदार पारी अहम रही। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 217 रन बनाने होंगे।

ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच खेला जा रहा है। रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रनों का लक्ष्य दिया।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में एसआरएच ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। इस मैच की पहली ही गेंद पर एसआरएच की टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में झटका लगा। अभिषेक बगैर खाता खोले आउट हुए। यहां से कप्तान ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की। हेड 18 गेंदों में 3 चौकों के साथ 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
ईशान और क्लासेन की धुंआधार साझेदारी
उसके बाद कप्तान ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 88 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।ईशान किशन महज 9 रन से अपना दूसरा आईपीएल शतक चूके। उन्होंने 44 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 91 रन बनाए। कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद नितीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन (40 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 19 रन, जबकि सलिल अरोड़ा के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
नीतीश रेड्डी ने तेजतर्रार पारी
नीतीश रेड्डी 13 गेंदों में 4 छक्कों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 24 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 विकेट हाथ लगा।
यह भी पढ़ें: 2025 की तरह फिर RR को धो रहे थे ईशान किशन, शतक के करीब आकर हुई बड़ी चूक; फिर ‘नर्वस नाइंटीज’ का हो गए शिकार
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स शुरुआती चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि 4 में से 3 मैच गंवाकर सनराइजर्स हैदाराबाद सातवें पायदान पर मौजूद है। अब देखना होगा कि यह मुकाबला किसके पक्ष में जाता है।
SRH vs RR का प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
Srh vs rr sunrisers hyderabad scored 216 against vs rajasthan royals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jana Nayagan Update: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Jul 15, 2026 | 04:30 PMPMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
Jul 15, 2026 | 04:25 PMरेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Jul 15, 2026 | 04:22 PMशिक्षा विभाग ने जारी किया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर, अब खिलाड़ियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी होगा सुरक्षित
Jul 15, 2026 | 04:20 PMउज्जैन: किसानों के खेतों से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक और सामान बरामद
Jul 15, 2026 | 04:19 PMPOK में JAAC नेतृत्व पर खतरा! मार्च से पहले बढ़ा तनाव, आसिम मुनीर ने आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का दिया निर्देश
Jul 15, 2026 | 04:18 PMपरिसीमन बिल को लेकर मोदी सरकार को मिला शरद पवार का साथ, सुप्रिया सुले ने किया समर्थन का ऐलान, पर रख दी ये शर्त
Jul 15, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














