-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Coach Gautam Gambhir Praises Ravindra Jadeja Ind Vs Eng
गौतम गंभीर ने रवींद्र जडेजा की तारीफ में बांधे पुल, कहा- उनका संघर्ष शानदार था
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs ENG: लॉर्ड्स में रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी के दौरान अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों फैंस को आकृषित किया। अब उनकी इस पारी के लिए टीम इंडिया हेड कोच गौतम गंभीर ने जमकर सराहना की है।

गौतम गंभीर और रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: हेड कोच गौतम गंभीर ने हरफनमौला खिलाड़ी गौतम गंभीर की तारीफ की है। लॉर्ड्स में रवींद्र जडेजा की पारी ने सबको प्रभावित किया। उनकी इसी पारी पर टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर फिदा हो चुके हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन जडेजा ने 181 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण 61 रन बनाए। उनकी ये पारी काफी संघर्षपूर्ण रही। हांलाकि उनको देखकर ये नहीं लगा कि वो किसी दिक्कत में हैं।
लॉर्ड्स टेस्ट में जीत दिलाने के लिए हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने काफी तत्परता दिखाई। उनकी बल्लेबाजी में जीत के लिए ललक साफ झलक रही थी। हालांकि उस दौरान वो टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने अपनी पारी से करोड़ों हिंदुस्तानियों का दिल जरूर जीत लिया। अब उनकी इसी पारी की गौतम गंभीर ने सराहना की है। उन्होंने कहा है कि जडेजा की वो पारी बेहतरीन थी।
जड्डू का संघर्ष शानदार- गौतम गंभीर
बीते शुक्रवार 17 मई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बीसीसीआई टीवी पर एक पोस्ट शेयर किया। बीसीसीआई टीवी के द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में कोच गौतम गंभीर, मोहम्मद सिराज और सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने रवींद्र जडेजा की तारीफ की। गौतम गंभीर ने कहा कि “यह (लॉर्ड्स टेस्ट) एक अविश्वसनीय मुकाबला था। जड्डू का संघर्ष बिल्कुल शानदार था।”
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
उनके जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल- मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी जडेजा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम में एक खिलाड़ी के रूप में, जड्डू भाई फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में असाधारण हैं। बल्लेबाजी में जो सुधार आया है, वह टीम के लिए हर महत्वपूर्ण परिस्थिति में रन बनाते हैं। टीम के लिए ऐसा खिलाड़ी मिलना बहुत मुश्किल है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारी टीम में ऐसा खिलाड़ी है।”
ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली के बिना दमदार प्रदर्शन, पूर्व दिग्गज ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की
उनमें दबाव झेलने की क्षमता है- सीतांशु कोटक
वहीं, सौराष्ट्र टीम में जडेजा के साथी खिलाड़ी रहे बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने भी जडेजा को महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि “मुझे हमेशा से लगता था कि उनमें दबाव झेलने की क्षमता है। इतना अनुभव रखने वाला कोई भी खिलाड़ी परिपक्व होगा। वह आमतौर पर किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में टीम की जरूरत के हिसाब से कुछ न कुछ लेकर आते हैं। वह टीम के लिए वाकई बहुत मूल्यवान हैं।”
Coach gautam gambhir praises ravindra jadeja ind vs eng
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Aug 05, 2026 | 06:58 PMIndian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














