-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Sirajs Reaction After Defeat In Lords Test
‘बल्कि उन चीजों के…’ लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद मोहम्मद सिराज का भावुक संदेश
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत के तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ जमकर आक्रमकता दिखाई। बल्लेबाजी के दौरान उनका जुझारूपन सामने आया। अब इस रोमांचक मुकाबले पर उनका रिएक्शन सामने आया है।

मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के साथ (फोटो- Siraj's Instagram)
लॉर्ड्स टेस्ट काफी रोमांचक भरा रहा। जहां पर भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों ने मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि जीत इंग्लैंड की हुई। पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से शिकस्त दी। अब टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई है। पांचवे दिन टीम इंडिया के लोअर ऑर्डर बल्लेबजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया।
टीम इंडिया के लिए हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी मैदान पर टिके रहे। मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए लॉर्ड्स टेस्ट में जीत की आखिरी उम्मीद थे, लेकिन वो शोएब बशीर की गेंद को रोकने के चक्कर में अपना विकेट गवां बैठे। जिसके बाद उन्हें काफी दुखी देखा गया। अब उनका लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद पहला रिएक्शन आया है।
मोहम्मद सिराज का भावुक संदेश
मोहम्मद सिराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में अपने ऑफिशियल अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लॉर्ड्स टेस्ट की हार चुप्पी तोड़ने के साथ भावुक संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि ये मुकाबला उनकी यादों में हमेशा बना रहेगा। इस मैच ने उन्हें काफी कुछ सिखाया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि “कुछ मैच हमेशा आपके साथ रहते हैं। नतीजों के लिए नहीं, बल्कि चीजों के लिए जो आप सीखते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
लॉर्ड्स टेस्ट में दिखाई थी आक्रमकता
लॉर्ड्स टेस्ट में मोहम्मद सिराज की आक्रमकता देखने को मिली। वो लॉर्ड्स टेस्ट में पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरे। उन्होंने हर गेंदबाज के विकेट पर जमकर जश्न मनाया। इसके अलावा उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। सिराज ने पहली पारी में कुल 23.3 ओवर करे। इस दौरान उन्होंने 85 रन देकर दो इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान उनका जुझारूपन सबको पसंद आया।
ये भी पढ़ें: सीरीज के बीच इंग्लैंड में भारत के खिलाड़ी की एंट्री, दो टेस्ट में दिखाएगा दम!
चौथे टेस्ट का इंतजार
सके बाद सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच काफी आक्रमकता देखी जा रही है। ऐसे में चौथे टेस्ट का अभी से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का भी ऐलान कर दिया है।
Mohammad sirajs reaction after defeat in lords test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMCJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PMबदल गई Death और Birth Registration की प्रक्रिया! अब देरी की तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
Aug 05, 2026 | 07:50 PMSonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
Aug 05, 2026 | 07:50 PMMLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत
Aug 05, 2026 | 07:42 PMजनेश्वर मिश्रा जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, बोले- PDA से हारे तो बदल दी इसकी परिभाषा
Aug 05, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM














