-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Kaif Praised Team India Before Manchester Test
रोहित-कोहली के बिना दमदार प्रदर्शन, पूर्व दिग्गज ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बावजूद भारत के पूर्व दिग्गज ने टीम इंडिया की तारीफ की है। उनका मानना है कि इंग्लैंड दौरे में जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की गौरमौजूदगी में टीम इंडिया ने अच्छे खेला है।

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम का समर्थन किया है। उन्होंने 23 जुलाई से होने वाले चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले कहा है कि टीम इंडिया सीरीज में वापसी कर सकती है। कैफ का ये भी मानना है कि यदि टीम इंडिया को हार डर उनकी लय भी बिगाड़ सकता है। न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए मोहम्मद कैप ने कहा विराट, रोहित और अश्विन जैसे खिलाड़ियों की गौरमौजूदगी के बावजूद टीम इंडिया की मजबूती तारीफ के योग्य है। वहीं, गिल की कप्तानी की सराहना की है।
मोहम्मद कैफ ने टीम के सेलेक्शन का भी बचाव किया। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को हार के बाद जल्दबाजी में फैसले न लेने की सलाह दी है। कैप का मानना है कि मैनेजमेंट को करुण नायर जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा रखना चाहिए और मौजूदा प्लेइंग इलेवन को सपोर्ट करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैप ने टीम इंडिया के बारे में क्या-क्या कहा है?
इंग्लैंड सीरीज में खेल रही मौजूदा टीम इंडिया पर बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने का कि “आपने चार दिन तक अच्छा क्रिकेट खेला और पांचवें दिन हार गए। इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी योजनाएं बदल दें। 2-2 से सीरीज बराबर होने की अच्छी संभावना है, भारत को बस शांत रहकर समझदारी से खेलना होगा। भारत ने पिछले 15 में से 12-13 दिन तक दबदबा बनाए रखा। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार क्रिकेट खेला।”
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
World Cup 2027 Venues: अफ्रीका में विराट कोहली का बल्ला उगलता है आग, जानिए 12 वेन्यू पर कैसा है रिकॉर्ड
रोहित-कोहली के बिना शानदार प्रदर्शन किया- मोहम्मद कैप
इसके आगे उन्होंने कहा कि “जब यह टीम इंग्लैंड पहुंची, तो ज्यादातर लोग 0-4 या 1-4 से हार की भविष्यवाणी कर रहे थे, लेकिन इस युवा टीम ने सभी को चौंका दिया। कोहली, रोहित, शमी और अश्विन के बिना इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दो करीबी मैच हारे—हेडिंग्ले भारत की पहुंच में था और 193 रनों का पीछा करते हुए आखिरी टेस्ट भी। शुभमन गिल ने कप्तान और बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लिश परिस्थितियों में उनकी क्षमता पर सवाल थे, लेकिन उन्होंने बल्ले से जवाब दिया। थोड़ी सी किस्मत के साथ भारत तीनों टेस्ट जीत सकता था।”
लॉर्ड्स में जडेजा की शानदार पारी- मोहम्मद कैप
इसके आगे कैफ ने लॉर्ड्स में रवींद्र जडेजा के दमदार प्रदर्शन की बात की। उन्होंने कहा कि “जडेजा ने शानदार पारी खेली और उन्हें पूरा श्रेय जाता है, लेकिन अगर वे 10 प्रतिशत अधिक आक्रामक होते, तो नतीजा अलग हो सकता था। यह 5वां दिन का पिच था और गेंद रिवर्स हो रही थी, उछाल असमान था, और परिस्थितियां मुश्किल थीं। जब यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने केवल तीन गेंदें खेलीं।”
ये भी पढ़ें: इंग्लिश टीम में विवाद? जो रूट का बेन स्टोक्स पर खुलासा, कहा- वो मेरी बात नहीं…
कैफ ने कहा “उस समय स्ट्राइक मैनेज करना जरूरी था और यह ध्यान देना कि बुमराह या सिराज जैसे टेलएंडर कितनी गेंदें खेल रहे हैं। जडेजा ने 90 प्रतिशत काम कर दिया था। बस 10 प्रतिशत और कुछ जोखिम भरे शॉट्स और चेज पूरा हो सकता था। लेकिन, बाहर से कहना आसान है। उस पल का दबाव केवल बल्लेबाज ही समझ सकता है। फिर भी, यह यादगार पारी थी।”
एजेंसी इनपुट के साथ
Mohammad kaif praised team india before manchester test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














