रोहित शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs BAN, Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है। जहां भारत अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेल रहा है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने धमाल मचाया है। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने बहुत बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा 12 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं दुनिया के वह 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू करने वाले रोहित के नाम अब तक खेले गए 268 मैचों के 261 इनिंग में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं।
1⃣1⃣,0⃣0⃣0⃣ ODI runs and counting for Rohit Sharma! 🙌🙌 He becomes the fourth Indian batter to achieve this feat! 👏👏 Follow the Match ▶️ https://t.co/ggnxmdG0VK#TeamIndia | #BANvIND | #ChampionsTrophy | @ImRo45 pic.twitter.com/j01YfhxPEH — BCCI (@BCCI) February 20, 2025
जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जब बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरे तब उन्होंने इतिहास रच दिया। वह टीम इंडिया के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे ज्यादा आईसीसी इवेंट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने अब तक 15 व्हाइट बॉल क्रिकेट आईसीसी इवेंट खेले हैं। जबकि धोनी ने 14 आईसीसी टूर्नामेंट खेले हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ज्ञात हो कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पारी 228 रनों पर सिमट गई। टीम की शुरुआत काफी खराब रही, लेकिन हृदोय के शतक के बदौलत बांग्लादेश 228 रन बनाने में कामयाब रही। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन तौहीद (100) ने और जाकिर (68) ने बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए।