थाने में महिला PSI और शिकायतकर्ता की भिड़ंत, पुलिस ने नेमप्लेट बैज फेंककर मारा, VIDEO ने मचाया बवाल!

Female PSI Video Viral: मुंबई पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक और एक शिकायतकर्ता के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। यह घटना मुंबई के एक पुलिस स्टेशन की बताई जा रही है।
Mumbai Police Viral Video
थाने में महिला PSI और शिकायतकर्ता की भिड़ंत, पुलिस ने नेमप्लेट बैज फेंककर मारा, VIDEO ने मचाया बवाल!
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Police Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक (PSI) और एक शिकायतकर्ता के बीच जोरदार बहस होती दिख रही है। वीडियो में बहस के दौरान पुलिस उप निरीक्षक दुर्गा खर्डे अपना नेमप्लेट बैज निकालकर शिकायतकर्ता की ओर फेंकती हुई दिखाई दे रही हैं। यह घटना मुंबई के एक पुलिस स्टेशन की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

एक मीडिया रिपोर्ट में मुंबई पुलिस के सूत्रों से बताया गया, वीडियो बनाने वाले लोग स्वयं एक मामले में आरोपी हैं। जब पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज कर रही थी, उसी समय उन्होंने पुलिस स्टेशन के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इसी दौरान PSI दुर्गा खर्डे और केस से जुड़े लोगों के बीच यह तीखी नोकझोंक हुई।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस की गिरगांव एसीपी डिवीजन ने जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीडियो और घटना की पूरी पड़ताल की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर में पुजारी ने की आत्महत्या

एक अन्य खबर में, मुंबई के एक उपनगरीय इलाके में 52 वर्षीय एक पुजारी ने मंदिर के भीतर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि एक युवती ने कुछ घंटे पहले ही उस पर यौन संबंध बनाने की अनुचित मांग करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह घटना सामने आई। अधिकारी के अनुसार, कांदिवली इलाके में स्थित मंदिर के पंखे से पुजारी का शव लटका हुआ मिला।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com