शुभमन गिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs BAN, Shubman Gill: भारत के उप-कप्तान शुभमन गिल इस समय काफी शानदार फॉर्म में हैं। वह लगातार भारतीय टीम के लिए धमाल मचा रहे हैं। उनके कमाल के प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम भी मजबूत स्थिति में दिखाई देती है। वह ऐसा ही कमाल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा छक्का लगाया, जिसके देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान रह गए।
शुभमन गिल ने इस समय दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज हैं, उन्होंने इस मामले में बाबर आजम को पीछे छोड़ा है। ऐसे में वह कैसे नवंर वन बने इसका सबूत चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में देखने को मिला है। शुभमन गिल इस मैच में अपने एक शॉट की वजह से सुर्खियों में छा गए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा छक्का लगाया जो चर्चा का विषय बन गया है।
9️⃣8️⃣metres 😲
A breathtaking six from Shubman Gill.
Watch LIVE on @StarSportsIndia in India.
Here’s how to watch LIVE wherever you are 👉 https://t.co/AIBA0YZyiZ pic.twitter.com/LgIK5AjixQ
— ICC (@ICC) February 20, 2025
गिल ने ये छक्का बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तनजीम हसन साकिब की गेंद पर लगाया जो कमाल का पुल शॉट निकला। गिल का ये छक्का इतना खास था कि इसे देखकर रोहित शर्मा की भी आंखें खुली की खुली रह गईं। शुभमन गिल ने 9वें ओवर में कमाल का छक्का लगाया। तनजीम हसन ने गिल को शॉर्ट बॉल फेंकी और इस खिलाड़ी ने उस बॉल को पुल कर दिया। ये बॉल काफी दूर गई, ऐसा लगा जैसे दुबई का मैदान भी छोटा पड़ गया हो।
गिल का ये छक्का 98 मीटर दूर गया। इस शॉट की खास बात ये थी कि गिल ने इसमें अपनी कलाइयों का भी इस्तेमाल किया और इसकी टाइमिंग भी परफेक्ट थी। गिल का ये शॉट देखकर नॉन स्ट्राइक पर खड़े रोहित शर्मा भी देखते रह गए। वो मुस्कुराए और फिर उनकी तारीफ की।
जानकारी के लिए बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पारी 228 रनों पर सिमट गई। टीम की शुरुआत काफी खराब रही, लेकिन हृदोय के शतक के बदौलत बांग्लादेश 228 रन बनाने में कामयाब रही। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन तौहीद (100) ने और जाकिर (68) ने बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। उसके बाद भारत को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को खेलना है। जबकि दो मार्च को भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ भिंडने वाला है। भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।