- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Champions Trophy 2025 Ind Vs Ban Pitch Report Head To Head Records And Other Things To Know
IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा रहेगा दुबई के पिच का मिजाज, जानें मौसम का हाल, हेड टू हेड आंकडे और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 20 फरवरी को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारत बनाम बांग्लादेश (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 20 फरवरी को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पांच स्पिनरों के साथ दुबई गई है। हालांकि आंकड़ों की मानें तो दुबई में तेज गेंदबाज ज्यादा कारगर साबित होते हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ उम्मीद है भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के साथ उतरेगी। जसप्रीत बुमराह के चोटिल रहने से तेज गेंदबाजी के विभाग में बड़ा झटका लगा है। लेकिन मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने हाल ही में इंग्लैंड सीरीज़ में दिखाया कि वे इस भार को उठाने में काफी सक्षम हैं। इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के कौशल के कारण भारत की तेज गेंदबाजी बैलेंस नजर आ रही है।
दुबई के पिच का मिजाज
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आम तौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। पिच शमी जैसे तेज गेंदबाजों को खासा मदद करती है, जो सीम पर गेंदबाजी करते हैं और मूवमेंट पैदा कर सकते हैं। बंगाल के तेज गेंदबाज की विविधता पूरे टूर्नामेंट में काम आएगी। मैच के उत्तरार्ध में स्पिनरों को मदद करने वाली सतह को देखते हुए भारतीय टीम शायद तीन स्पिनरों और शमी और अर्शदीप के रूप में दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Asia Cup Rising Stars: भारत का सेमीफाइनल! जानिए TV और मोबाइल पर लाइव देखने का सबसे आसान तरीका
टीम इंडिया की दिसंबर 2025 सीरीज में बड़ा उलटफेर, अब आमने-सामने नहीं होंगी ये दोनों टीमें
रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर नहीं बल्कि इस शख्स के कारण भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
बांग्लादेश को हराकर Team India ने रचा इतिहास, Asia Cup में श्रीलंका की बादशाहत ऐसे की खत्म
कैसा रहेगा मौसम का हाल
मैच के दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है और एक्यूवेदर का अनुमान है कि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। सुबह का तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। जो दोपहर में बढ़कर 27 डिग्री हो जाएगा, जिससे क्रिकेट के लिए अनुकूल मौसम रहेगा। शाम को भी बादल छाए रहेंगे और तापमान 23 डिग्री तक गिर जाएगा।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 41 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 32 में जीत हासिल की है। वहीं 8 मुकाबले में बांग्लादेश ने बाजी मारी है। जबकि 1 का परिणाम नहीं निकला। आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में आखिरी बार दोनों टीमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जैकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
Champions trophy 2025 ind vs ban pitch report head to head records and other things to know
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रकाश राज ने ‘द केरला स्टोरी 2’ विवाद पर दिया बिंदास जवाब, पोर्क-बीफ और मछली वाली तस्वीरें शेयर कर कही ये बात
Feb 22, 2026 | 09:32 PMऑपरेशन मुस्कान: आश्रय गृह से 4 बच्चे फरार, पुलिस ने रेस्क्यू कर नानावली के सुधार गृह में कराया था दाखिल
Feb 22, 2026 | 09:26 PMअकोला में किसानों और दूध उत्पादकों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिलाधिकारी कार्यालय में होगी अहम बैठक
Feb 22, 2026 | 09:22 PMकौन है देवजी उर्फ तिरुपति…क्यों इस पर एक करोड़ रुपए का था इनाम? तेलंगाना में अब रहेगी शांति!
Feb 22, 2026 | 09:21 PMबांद्रा टर्मिनस पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, अवध एक्सप्रेस से जब्त किया 13.83 करोड़ का चरस
Feb 22, 2026 | 09:13 PMठाणे-घोडबंदर सड़क चौड़ीकरण पर अनिश्चितता, जिम्मेदारी फिर पीडब्ल्यूडी को सौंपने का निर्णय
Feb 22, 2026 | 09:00 PMमहाराष्ट्र के तकनीकी शिक्षकों को बड़ी सौगात: CAS के तहत पदोन्नति का मार्ग साफ, PG-PhD की अनिवार्यता खत्म
Feb 22, 2026 | 08:59 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














