‘फ्लाइट लैंड करा दी बुमराह ने…’, भारत-पाक मैच के दौरान इरफान पठान ने हारिस रऊफ पर कसा तंज
IND vs PAK: मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने जसप्रीत बुमराह के अंदाज से मिली खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पठान ने एक्स पर लिखा कि बुमराह ने प्लाइट लैंड करवा दी है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इरफान पठान और जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया। दुबई में खेले जा रहे इस महामुकाबले में बुमराह के अंदाज ने करोड़ों भारतीय फैंस को खुश किया। उनके शानदार प्रदर्शन की तारीफ में पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी शामिल हो गए।
प्लाइट लैंड करा दी बुमराह ने- इरफान पठान
मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने जसप्रीत बुमराह के अंदाज से मिली खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पठान ने एक्स पर लिखा, ‘फ्लाइट लैंड करा दी बुमराह ने’। अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ट्रोल करने वाले इरफान पठान ने अपने इस बयान से फिर पाकिस्तानियों की जख्म पर नमत छिड़क दिया है।
हारिस राऊफ ने किया था विवादित प्रदर्शन
दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को बोल्ड करने के बाद जिस अंदाज से अपने दाहिन हाथ का प्रदर्शन किया, वह पूरे भारत में चर्चा का विषय बना है। करोड़ों भारतीय जसप्रीत बुमराह के उस बदले वाले अंदाज को देख खुश हैं। हारिस रऊफ को जसप्रीत बुमराह ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सिर्फ वह नहीं बल्कि पूरा पाकिस्तान याद रखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
दरअसल, पाकिस्तान अपने 8 विकेट गंवा चुका था। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए हारिस रऊफ थे और गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी। रऊफ एक चौका लगा चुके थे लेकिन बुमराह ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर रऊफ का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। रऊफ को बुमराह की गेंद ही समझ नहीं आई। बुमराह ने रऊफ को बोल्ड करने के बाद दाहिना हाथ ऊपर से नीचे की तरफ गिरता हुआ दिखाया।
बुमराह ने अपने इस अंदाज से हारिस रऊफ को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। दरअसल, 21 सितंबर को हुए मैच में रऊफ फील्डिंग करते हुए बार-बार हाथ को ऊपर ले जाकर नीचे ला रहे थे। वह राफेल गिराए जाने का झूठा इशारा कर रहे थे, जिसे देख पाकिस्तानी जनता खुश हो रही थी। जसप्रीत बुमराह ने रऊफ को बोल्ड कर जो इशारा किया, वह स्पष्ट संकेत था कि किसने एयरक्राफ्ट गिराया और कैसे गिराया जाता है।
ये भी पढ़ें: हार पर ये क्या बोले गए पाक कप्तान? बिना सोचे इस चीज को ठहराया जिम्मेदार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। साहिबजादा फरहान ने 58 और फखर जमान ने 46 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4, जसप्रीत बुमराह, वरुण च्रकवर्ती, अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
एजेंसी इनपुट के साथ
