मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
Mumbai Indians IPL 2026: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर हेड कोच महेला जयवर्धने ने तोड़ी चुप्पी। रोहित शर्मा की चोट और जसप्रीत बुमराह की फॉर्म को लेकर किया बड़ा खुलासा।
- Written By: अक्षय साहू
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai Indians IPL 2026 Performance: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 202 मुंबई इंडियंस (MI) के लिए बेहद खराब रहा। टीम पॉइंट्स टेबल पर नौंवे नंबर पर है और आज राजस्थान रॉयल्स के सामने अपने सीजन का आखिरी मैच खेलने जा रही है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के हेड को महेला जयवर्धने ने मीडिया से बात की। जहां उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर बात की।
मुंबई इंडियंस को अपने छठे खिताब की ओर बढ़ने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह पर भरोसा किया था, खासकर भारत के इस तेज गेंदबाज पर, जिसने इस साल की शुरुआत में आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप में देश की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन बुमराह MI की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
रोहित के बल्ले से नहीं निकले रन
वहीं, आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा से उम्मीद थी कि वे MI को शानदार शुरुआत देंगे, और उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत पहले मैच में ही अर्धशतक लगाकर की, लेकिन फिर चोट ने सारा काम खराब कर दिया। रोहित चोट के चलते तीन हफ्ते तक आईपीएल से बाहर रहे इस दौरान टीम में उनकी कमी साफ नजर आई।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
जयवर्धने ने बताया कि इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों के साथ क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों ही छोटी-मोटी चोटों और परेशानियों से जूझ रहे हैं, जिससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा है। चोट की चिंताओं के कारण रोहित कई मैच नहीं खेल पाए और 8 मुकाबलों में सिर्फ 283 रन ही बना पाए हैं। MIके पूर्व कप्तान को हैमस्ट्रिंग में चोट का पता चला था। ऐसे मौके भी आए जब इस दिग्गज खिलाड़ी को बेंच पर बिठा दिया गया और ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर इस्तेमाल किया गया।
रोहित टीम का जरूरतों को समझते हैं
जयवर्धने ने कहा कि प्लेइंग इलेवन का फैसला कई बातों को ध्यान में रखकर किया जाता है। यह देखा जाता है कि उस खास दिन टीम के लिए क्या सबसे अच्छा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि रोहित शर्मा इस बात को समझते हैं और इसे स्वीकार करते हैं।
जयवर्धने ने कहा, सच कहूं तो, जब मैं मुंबई इंडियंस के लिए टीम चुन रहा होता हूं, तो भारतीय टीम या उनकी जरूरतों के बारे में नहीं सोचता। मैं टीम बनाता हूं, और रोहित समझते हैं कि वे एक ‘टीम प्लेयर’ हैं। वे समझते हैं कि मुंबई इंडियंस के लिए क्या जरूरी है, और हम उसी हिसाब से आगे बढ़ते हैं। हां, उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। हमने उन्हें ठीक होने के लिए जरूरी समय दिया, और फिर वे वापस आए। हम उनकी बल्लेबाजी और उनके दौड़ने के तरीके को लेकर भी काफी सावधान थे, क्योंकि उन्हें धीरे-धीरे, कदम-दर-कदम वापस लय में आना था।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
वर्ल्ड कप के बाद बुमराह को नहीं मिला आराम
बुमराह के बारे में जयवर्धने ने कहा कि इस साल फरवरी-मार्च में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस तेज गेंदबाज को ठीक होने के लिए काफी समय नहीं मिला। बुमराह ने MI के लिए 13 मुकाबलों में सिर्फ चार विकेट लिए हैं। जयवर्धने ने कहा ऐसा कुछ चीजों के मेल की वजह से हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप से लौटने के बाद उन्हें थोड़ी चोट थी, जिसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप खेला था, इसलिए हमने उन्हें वापसी के लिए काफी आराम दिया।
