Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

Jasprit Bumrah ODI Return: जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंवबर 2023 में खेला था। अब चयनकर्ताओं ने बुमराह की ODI वापसी के लिए खास प्लॉन तैयार किया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 21, 2026 | 07:13 PM

जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jasprit Bumrah Next ODI Match Update: भारतीय क्रिकेट टीम में की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पिछले कई सालों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी घातक गेंदबजी से टीम इंडिया के बड़े-बड़े मुकाबलों में जीत दिलाई है, लेकिन बुमराह ने टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में पिछले दो सालों से एक भी मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने साल 2023 के नवंबर महीने में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला था।

इस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। तब से लेकर अब तक बुमराह ODI छोड़ भारत के लिए टेस्ट और टी20 मुकाबलों में अपना जलवा दिखा रहे हैं। उन्होंने अपनी धारधार गेंदबाजी से टीम इंडिया को दो टी20 विश्व कप के खिताब 2026, 2026 जिताए हैं। इसी बीच वो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में भी लगातार खेल रहे हैं, लेकिन फैंस को जो बात सबसे ज्यादा परेशान कर रही हैं, वो ये है कि आखिर इस स्टार गेंदबाज की वनडे क्रिकेट में वापसी कब होगी? इन सब के बाद अब बीसीसीआई का बुमराह की वनडे वापसी पर बड़ा मास्टर प्लान सामने आया है।

2027 का विश्व कप में प्रमुख लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी बीसीसीआई व टीम मैनेजमेंट का पूरा फोकस साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर है। सेलेक्टर्स बुमराह को इस मेगा इवेंट के लिए फ्रेश रखने के लिए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वहीं, इससे पहले एक खास सीरीज में बुमराह की वनडे वापसी होने के आसार जताए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं

IPL में नए पॉइंट सिस्टम की उठी मांग, बदल जाएगा क्वालिफिकेशन का पूरा गणित, प्लेऑफ की रेस हो जाएगी बेहद रोमांचक

IPL 2026 Controversy: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना, मैदान पर की थी यह बड़ी गलती

Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?

इस सीरीज में हो सकती है बुमराह की वापसी

रिपोर्ट्स पर गौर करें तो जसप्रीत बुमराह की वनडे फॉर्मेट में वापसी आगामी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से हो सकती है। इससे पहले उन्हें करीब छह सप्ताह का आराम दिया जाएगा। ऐसे में वो मानसिक व शाररिक रूप में तैयार हो पाएंगे। वहीं,टीम इंडिया के स्पोर्ट स्टॉफ की तरफ से ये भी साफ कर दिया गया है कि यदि बुमराह को आराम देने की जरूरत होगी तो वो यकीनन उन्हें आराम देंगे।

ये भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को आदत बनाना चाहते हैं

जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को संभालने के लिए बीसीसीआई वही रणनीति अपना रहा है, जो 2026 टी20 विश्व कप से पहले अपनाई गई थी। उन्हें सीमित वनडे मुकाबलों में खिलाया जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज में वे भारत के प्रमुख गेंदबाज के रूप में उपलब्ध रहेंगे।

Jasprit bumrah odi comeback england series bcci workload management plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 07:13 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • IPL 2026
  • Jasprit Bumrah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.