Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं

Ram Charan Forgot Bumrah: राम चरण ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट की जगह फुटबॉलर बता दिया। इस भूल को लेकर एक्टर राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से ट्वीट कर माफी मांगी है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: May 24, 2026 | 12:26 PM

राम चरण और जसप्रीत बुमराह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ram Charan And Jasprit Bumrah News: साउथ के सुपर स्टार राम चरण ने देर रात को भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी। दरअसल सुपर स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पेद्दी के प्रमोशन को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। वहीं इसी कड़ी में राम चरण हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंचे थे। जहां पर फिल्म पेद्दी का म्यूजिक लॉन्च इवेंट चल रहा था।

इवेंट के दौरान जब अभिनेता राम चरण स्टेज पर आए तो उनसे बड़ी भूल हो गई। इवेंट के दौरान राम चरण ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट की जगह फुटबॉलर बता दिया। इसी भूल को लेकर एक्टर राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से ट्वीट कर माफी मांगी है।

इवेंट में गेम के दौरान हुई गलती

जब एक्टर राम चरण म्यूजिक इवेंट के दौरान स्टेज पर थे तो उस समय रैपिड फायर खेला जा रहा था। फिल्म पेद्दी में एक्टर राम चरण एक खिलाड़ी का रोल अदा कर रहे है, तो इवेंट के दौरान राम चरण से खेल से जुड़े सवाल पुछे गए। जिनमें उन्हें कुछ क्रिकेटर के नामों के साथ उनके बारें में कुछ बताना था।

सम्बंधित ख़बरें

Varanasi Update: वाराणसी की शूटिंग में जुटे महेश बाबू, स्पेशल सॉन्ग से जुड़े नए अपडेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच महेला जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों पर बताया हार का कारण

एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह

जसप्रीत को लेकर क्या बोलें राम चरण

इवेंट के दौरान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बारे में राम चरण ने कहा कि उनका करियर बहुत लंबा था। महेंद्र धोना का नाम आया तो उन्होंने उनके शांत व्यवहार की तारीफ की। रोहित शर्मा के के लिए राम चरण ने कहा कि वो सबके चहेते हैं। राम चरण ने विराट कोहली को फायर बताया। लेकिन इसी दौरान जब जसप्रीत बुमराह का नाम आया तो राम चरण ने कहा कि ‘मैं जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं, मैं फुटबॉल से प्यार करता हूं। और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो…लव यू सर’।

Context – pic.twitter.com/yK0YIH6V7d — Film Culture (@CinemasHive) May 23, 2026

एक्टर ने देर रात मांगी माफी

इवेंट की वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जबकि इस गलती का एहसास होते ही राम चरण ने देर रात जसप्रीत बुमराह को ट्वीट कर उनसे गलती की माफी भी मांगी। और अपनी भूल को स्वीकार भी किया।

Uff… I’m genuinely so forgetful with names sometimes. Apologies to @Jaspritbumrah93 Ji for the mix-up – it was a genuine human error in the middle of all the excitement and the crowd 🙏🏼 I truly respect you and I am a huge fan of your game. You make every Indian feel proud when… — Ram Charan (@AlwaysRamCharan) May 23, 2026

ट्वीट कर क्या बोलें राम चरण

एक्टर राम चरण ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बुमराह को टैग कर लिखा कि ‘उफ्फ…सच बताऊं तो मैं नामों को लेकर कभी-कभी भुलक्कड़ हो जाता हूं। इस मिक्सअप के लिए मैं जसप्रीत बुमराह जी से माफी मांगना चाहता हूं। इतनी सारी भीड़ और एक्साइटमेंट के बीच ये स्वभाविक सी मानवीय गलती थी। मैं सच में आपकी बहुत इज्जत करता हूं। और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं। जब आप बल्लेबाजों को बैकफुट पर लगाकर रखते हैं तो ये देखकर हर एक भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा हो जाता है’।

यह भी पढ़ें: ‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास

4 जून को रिलीज होगी फिल्म पेद्दी

साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई। ट्रेलर में एक्टर राम चरण एक अलग ही लुक में नजर दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म पेद्दी में अभिनेता राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी के अलावा कई सितारे नजर आएंगे।

Ram charan apologises to jasprit bumrah on stage video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 12:26 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Janhvi Kapoor
  • Jasprit Bumrah
  • Ram Charan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.