वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
Irfan Pathan Dance: पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ ‘चुन्नरी चुन्नरी’ पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। फैंस उनके एनर्जेटिक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
इरफान पठान, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Irfan Pathan Dance Chunari Chunari Song: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनका डांस वीडियो है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में इरफान पठान अभिनेता वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ डांस फ्लोर पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
दरअसल, वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इन दिनों रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का रीक्रिएटेड सॉन्ग ‘चुन्नरी चुन्नरी लेट्स गो’ रिलीज किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा है। इसी गाने के प्रमोशनल इवेंट के दौरान इरफान पठान भी स्टार कास्ट के साथ शामिल हुए और डांस स्टेप्स करते नजर आए।
सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि सर, ये किस लाइन में आ गए आप? वहीं कुछ लोगों ने कहा कि क्रिकेट के बाद अब इरफान बॉलीवुड में भी हाथ आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, बड़ी संख्या में फैंस ने उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास की तारीफ की। कई लोगों ने लिखा कि इरफान ने साबित कर दिया है कि वह मैदान के बाहर भी लोगों का मनोरंजन करना जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
आखिर कौन है समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? वायरल फोटो पर खुद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
YRKKH Spoiler: अभिरा को हराने के लिए संजय ने चली नई चाल, दिशा का मिस्कैरज लाएगा नया ट्विस्ट
सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
रीमिक्स गाने पर बंटी राय
दूसरी ओर, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ के नए वर्जन को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के इस सुपरहिट गाने का रीमिक्स कुछ लोगों को पसंद आया है, जबकि कई दर्शकों का मानना है कि क्लासिक गानों को दोबारा बनाने की जरूरत नहीं होती। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर लगातार बहस देखने को मिल रही है, लेकिन इतना जरूर है कि इसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफलता हासिल की है।
5 जून को रिलीज होगी फिल्म
डेविड धवन के निर्देशन में बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रोमांटिक कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले इरफान पठान का यह वायरल वीडियो फिल्म के प्रमोशन को और भी चर्चा में ले आया है।
