- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bob Simpson Coach Who Led Australia First World Cup Win Passed Away Age Of 89
शोक में डूबा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट, पहले वर्ल्ड कप विजेता कोच बॉब सिम्पसन का हुआ निधन
Bob Simpson passes away: बॉब सिम्पसन ने अपनी कप्तानी व कोच पद के दौरान कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत बनाने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया के इस महान क्रिकेटर ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
- Written By: संजय बिष्ट

बॉब सिम्पसन का 89 साल की उम्र में हुआ निधन (फोटो- सोशल मीडिया)
Bob Simpson: क्रिकेट जगत से इस वक्त बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व कोच बॉब सिम्पसन ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बाद की जानकारी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की तरफ से मिली। बॉब सिम्पसन ऑस्ट्रेलिया के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने साल 1957 से 1978 के बीच 62 टेस्ट मैच में अपने देश के लिए प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 46.81 की औसत के साथ 4869 रन बनाए। वहीं, 71 विकेट भी अपने नाम किए।
बॉब सिम्पसन ने 39 टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। यदि बात करे उनके पहले शतक की तो इसके लिए उन्होंने 30 टेस्ट मैच लिए। यानी एक बल्लेबाज के रूप में उनका पहला टेस्ट शतक 30वें टेस्ट मुकाबले में निकला।
उन्होंने इस मुकाबले में 13 घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए। सिम्पसन न्यू साउथ वेल्स के खिलाड़ी थे। उन्होंने 41 साल की उम्र में वापसी का रिकॉर्ड बनाते हुए विश्व सीरीज क्रिकेट के वक्त कमजोर पड़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व किया।
सम्बंधित ख़बरें
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बनाया मजबूत
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिम्पसन ऑस्ट्रेलियाई टीम के फुल टाइम कोच बन गए। उनके कोच बनने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने बीते चार साल तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी। जिसके बाद सिम्पसन ने कोच की जिम्मेदारी संभालते हुए ऑस्ट्रेलिया को मजबूत टीम बनाया। उनके कोच पद की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने 1987 का वर्ल्ड कप, चार एशेज सीरीज और 1955 के दौरान वॉरेल ट्रॉफी जीती। 1996 के विश्वकप के बाद उन्होंने कोच पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में सेवाए दी।
सिप्पसन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को उंचाई तक ले जाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए उन्हें साल 1985 में स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फेम व 2006 में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। जिसके बाद उन्होंने साल 2013 में ICC क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
ये भी पढ़ें: महेश भूपति का बड़ा बयान: पैडल गेम्स आने वाले पांच साल में भारत में दिखाएंगे तेजी
बॉब सिम्पसन को मिले विशेष सम्मान
बॉब सिम्पसन ने क्रिकेट जगत में दिए योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। क्रिकेट जगत में दिए गए उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इसमें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 1965, ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (AM)के सदस्य 1978, स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फेम 1985, ऑस्ट्रेलियाई खेल पदक 2000, शताब्दी पदक 2001, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम 2006, ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम 2013 जैसे सम्मान शामिल हैं।
Bob simpson coach who led australia first world cup win passed away age of 89
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














