महेश भूपति का बड़ा बयान: पैडल गेम्स आने वाले पांच साल में भारत में दिखाएंगे तेजी

Mahesh Bhupathi in World Padel League: उन्होंने कहा कि इस वक्त युवा पीढ़ी जिस तरह इस खेल के प्रति अपनी उत्सुक्ता दिखा रही है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ये जल्द ही भारत में लोकप्रिय हो जाएगा।
पैडल गेम्स आने वाले पांच साल में भारत में बहुत तरक्की करेगा : महेश भूपति
महेश भूपति (फोटो- IANS)
Published on: 
Updated on: 

World Paddle League: मौजूदा वक्त में आइकोनिक स्पोर्ट्स एंड इवेंट्स व मैसूर के द्वारा संचातिक मोडियोरा डेवलपर्स पैडल लीग मुंबई के नेस्को में जारी है। ये भारत में सबसे उभरता हुआ खेल है, जिसमें पैडल को सपोर्ट करने के लिए अलग-अलग श्रेत्रों की बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी मेहश भूपति ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने इस खेल से पर अपनी बात रखी।

महेश भूपति ने कहा कि इस वक्त युवा पीढ़ी जिस तरह से इस खेल के प्रति अपनी उत्सुक्ता दिखा रही है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ये जल्द ही भारत में लोकप्रिय हो जाएगा। बीते पांच सालों के दौरान इस खेल ने जिस तरह से हिंदुस्तान में रफ्तार पकड़ी है। वह वाकई सराहनीय है।

भारत में ये नया खेल रोचक हो गया है- महेश भूपति

महेश भूपति ने कहा कि इस साल दो नई फ्रेंचाइजी के जुड़ने से खेल और रोचक हो गया है। भारत में यह नया खेल है लेकिन तेजी से विकास कर रहा है। इसके विकास को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगले पांच साल में इसका इकोसिस्टम काफी विकसित हो जाएगा। यह युवाओं का खेल है और हम वर्ल्ड स्टेज पर भारतीयों को भी प्रतिस्पर्धा करते देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं वर्ल्ड पैडल लीग जैसी स्टेज पर भारतीय टीमें एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करती नजर आएं।

इस मौके पर भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव भी मौजूद थे। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और पैडल गेम को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।

कपिल देव ने कहा कि टीवी पर मैच देखने से सब कुछ आसान लगता है, लेकिन यहां आकर देखना एकदम अलग अनुभव है और वास्तविकता कहीं अधिक मुश्किल है। यहां हैंड-आई कोऑर्डिनेशन का बेजोड़ खेल देखने के लिए मिलता है। यह गेम भारत में अभी नया है। पैडल लीग ने इसे एक ऐसा मंच दिया है जिसकी इस खेल को दरकार थी। यहां आकर युवा प्रतिभा खुद को निखार सकती हैं और व्यक्त कर सकती हैं। कपिल देव ने भी इस गेम के एक दिन भारत में भी बहुत लोकप्रिय होने की उम्मीद जताई।

एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com