-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Glenn Maxwell One Wicket Away From Historic T20i All Rounder Milestone
T20I में ग्लेन मैक्सवेल रचेंगे इतिहास, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करते ही दुनिया के…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Glenn Maxwell Eyes Record In 3rd T20I vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट लेते ही ग्लेन मैक्सवेल का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 विकेट पूरा हो जाएगा।

ग्लेन मैक्सवेल -फोटो-सोशल मीडिया)
Glenn Maxwell Eyes Record In 3rd T20I Against South Africa: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को 16 अगस्त को खेला जाएगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीत चुकी है। शनिवार को जो टीम मुकाबला जीतेगी, वो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। इस मुकाबला में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल अगर इस मैच में एक विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 विकेट हो जाएंगे। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 विकेट लेने और 2500 रन या उससे ज्यादा बनाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। मैक्सवेल ने अब तक 123 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 5 शतक और 11 अर्धशतक के साथ 2,771 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 49 विकेट चटकाए हैं।
इन तीन खिलाड़ियों ने किया है ऐसा कारनामा
मैक्सवेल से पहले तीन खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है। इसमें बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और मलेशिया के वीरनदीप सिंह ने यह कारनामा किया है। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन इस सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 2006 से 2024 के बीच खेले गए 129 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 2,551 रन बनाने के साथ 149 विकेट भी हासिल किए।
सम्बंधित ख़बरें
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
India Sports Deal: पीएम मोदी ने मेलबर्न में अल्बनीज के साथ लॉन्च किया नया खेल रोडमैप
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय महिला टीम का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे सीरीज जीती
वहीं पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने 2006 से 2021 तक 119 मैचों में 2,514 रन बनाए और 61 विकेट झटके। इस सूची में तीसरा नाम तेजी से उभरते मलेशियाई खिलाड़ी वीरनदीप सिंह का है। उन्होंने 2019 से 2025 के बीच खेले गए 102 मैचों में 3,013 रन बनाए हैं और 97 विकेट भी लिए हैं। उनका यह प्रदर्शन उन्हें इस युग के प्रमुख ऑलराउंडरों में शुमार करता है।
निर्णायक टी20 मुकाबले पर सबकी निगाहें
इस बीच टी20 क्रिकेट का रोमांच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही सीरीज़ में भी देखने को मिल रहा है। दोनों टीमें अब तक एक-एक मैच जीत चुकी हैं और अब तीसरा मुकाबला निर्णायक बन गया है। सीरीज़ के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टिम डेविड के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत जीत हासिल की थी।
वहीं दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई और सीरीज़ को बराबरी पर ला खड़ा किया। अब सबकी निगाहें तीसरे और आखिरी मुकाबले पर हैं, जो शनिवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ी, खासतौर पर टिम डेविड और ब्रेविस, एक बार फिर मैच का रुख तय कर सकते हैं। मुकाबले के रोमांचक और हाई-वोल्टेज होने की पूरी उम्मीद है।
Glenn maxwell one wicket away from historic t20i all rounder milestone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बालाघाट: डबलमनी कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हरिद्वार में छिपा था 500 करोड़ से भी अधिक की ठगी का आरोपी
Jul 20, 2026 | 09:57 PMSawan Vrat: सावन में रख रहे हैं व्रत ? इन विशेष नियमों का करें पालन, वरना निष्फल हो जाएगा व्रत
Jul 20, 2026 | 09:49 PMPNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी
Jul 20, 2026 | 09:41 PMनए पीएम के आते ही उप-प्रधानमंत्री का डेविड लैमी इस्तीफा, ब्रिटेन सियासी हलचल तेज, जाते-जाते दी बड़ी चेतावनी
Jul 20, 2026 | 09:39 PMसागर: BMC के स्टोर रूम में मिला दो दिन पुराना शव! वार्ड में दुर्गंध से खुला राज, जांच में जुटी पुलिस
Jul 20, 2026 | 09:38 PMWeather Update: यूपी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारी बारिश, जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा
Jul 20, 2026 | 09:35 PMUnion Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता
Jul 20, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM














