- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Boarder Gavaskar Trophy Against India Is As Important As Ashes For Australia Said Mitchell Starc
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एशेज की तरह भारत को चुनौती देगा ऑस्ट्रेलिया, स्टार्क मिशेल ने किया चैलेंज
- Written By: प्रिया जैस
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का मानना है कि भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में तीन दशक में पहली बार पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे जिससे यह श्रृंखला उनकी टीम के लिए प्रतिष्ठित एशेज के समान महत्वपूर्ण हो गई है। जिसमें ऑस्ट्रलिया इस बार ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।

मिशेल स्टार्क (सौजन्य-एक्स)
सिडनी: नवंबर में शुरू होने जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टूर्नामेंट इस बार ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिशेल स्टार्क के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी एशेज। इस बार स्टार्क का इरादा है कि वे भारत के खिलाफ इस गावस्कर ट्रॉफी को जीत कर ले जाए।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का मानना है कि भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में तीन दशक में पहली बार पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे जिससे यह श्रृंखला उनकी टीम के लिए प्रतिष्ठित एशेज के समान महत्वपूर्ण हो गई है।
1992 के बाद पहली 5 मैच की सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण श्रृंखला में 1991-92 के बाद पहली बार पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। स्टार्क ने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से कहा,‘‘इस बार यह पांच मैच की श्रृंखला होगी जिससे यह एशेज श्रृंखला के समान महत्वपूर्ण हो गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
WWDC 2026 में Apple ने किए 11 बड़े ऐलान, Siri AI से लेकर iOS 27 तक यहां है पूरी लिस्ट
अखिलेश के आरोपों से अयोध्या में हलचल तेज…अचानक राम मंदिर पहुंचे समिति अध्यक्ष, अधिकारियों से की मीटिंग
मीरा-भाईंदर में अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई, आरक्षित भूखंड से हटाए गए दो दशक पुराने निर्माण
चंद्रपुर में इराई नदी की मिट्टी बेचने का खेल उजागर, QR कोड से हो रही थी अवैध वसूली
ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाया है जबकि भारत ने इस बीच लगातार चार श्रृंखला जीती हैं। भारत ने इस दौरान दो बार 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया।
मिशेल स्टार्क ने कहा एशेज की तरह खेलेंगे
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा इस बार यह पांच मैच की श्रृंखला होगी जिससे यह एशेज श्रृंखला के समान महत्वपूर्ण हो गई है।
Mitchell Starc said, "Border Gavaskar Trophy is on par with The Ashes now being 5 match series". (Wide World of Sports). pic.twitter.com/b4rOiX36ho — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 21, 2024
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ICC ने पिच को माना असंतोषजनक, सामने आयी हैरान करने वाली रेटिंग
स्टार्क न केवल श्रृंखला जीतने का इरादा रखते हैं, बल्कि वह चाहते हैं कि उनकी टीम क्लीन स्वीप करे, विशेष कर तब जबकि यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। उन्होंने कहा,‘‘हम अपनी घरेलू धरती पर प्रत्येक मैच में जीत हासिल करना चाहते हैं और हम यह भी जानते हैं कि भारत की टीम काफी मजबूत है।”
पहले स्थान पर है भारत
भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में अभी पहले जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। स्टार्क ने कहा,‘‘भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं। इसलिए प्रशंसकों और निश्चित रूप से खिलाड़ियों के लिए एक बहुत ही रोमांचक श्रृंखला होने वाली है। उम्मीद है कि आठ जनवरी को ट्रॉफी हमारे हाथ में होगी।”
स्टार्क 100 टेस्ट मैच खेलने से केवल 11 मैच दूर हैं और बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का अभी लंबी अवधि के प्रारूप से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘जब भी मुझे बैगी ग्रीन कैप पहनने का मौका मिलता है तो यह बहुत खास लगता है। उम्मीद है कि गर्मियों के सत्र में हम पांचो टेस्ट मैच जीतने में सफल रहेंगे। जहां तक 100 टेस्ट मैच खेलने का सवाल है तो निश्चित तौर पर यह बहुत खास होगा।”
यह भी पढ़ें- जय शाह बनेंगे ICC के नए चेयरमैन! तीसरे कार्यकाल का चुनाव नहीं लड़ेंगे ग्रेग बार्कले
स्टार्क अगले महीने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड जाएंगे और इसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के लिए न्यू साउथ वेल्स की तरफ से घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट हमेशा प्राथमिकता में रहा है। आगामी सत्र में हमें सात टेस्ट मैच खेलने हैं। इनमें से पांच भारत और दो श्रीलंका के खिलाफ होंगे। हमारे लिए ये मैच प्राथमिकता में हैं। हम सभी अभी भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए तैयारी कर रहे हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Boarder gavaskar trophy against india is as important as ashes for australia said mitchell starc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WWDC 2026 में Apple ने किए 11 बड़े ऐलान, Siri AI से लेकर iOS 27 तक यहां है पूरी लिस्ट
Jun 09, 2026 | 12:24 PMअखिलेश के आरोपों से अयोध्या में हलचल तेज…अचानक राम मंदिर पहुंचे समिति अध्यक्ष, अधिकारियों से की मीटिंग
Jun 09, 2026 | 12:23 PMमीरा-भाईंदर में अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई, आरक्षित भूखंड से हटाए गए दो दशक पुराने निर्माण
Jun 09, 2026 | 12:08 PMचंद्रपुर में इराई नदी की मिट्टी बेचने का खेल उजागर, QR कोड से हो रही थी अवैध वसूली
Jun 09, 2026 | 12:08 PMराज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत: जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, बोले- ‘अलीबाबा और 40 चोर की सरकार’
Jun 09, 2026 | 12:06 PMYRKKH Spoiler: अभिरा ने लिया नया अवतार, दुश्मनों की हर साजिश होगी बेकार, कहानी में होगा बड़ा धमाका
Jun 09, 2026 | 12:02 PMपन्ना सुसाइड केस: कॉलेज टॉपर छात्रा की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, वीडियो और सुसाइड नोट बने जांच का आधार
Jun 09, 2026 | 11:46 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM










