-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Shared Pitch Rating Report Of New York Stadium Used In Icc T20 World Cup 2024
T20 World Cup 2024: ICC ने पिच को माना असंतोषजनक, सामने आयी हैरान करने वाली रेटिंग
- Written By: प्रिया जैस
आईसीसी का T20 विश्व कप 2024 इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित किया गया था। जिसमें न्यूयॉर्क के स्टेडियम में मैच खेले गए थे। इस दौरान अमेरिका को इन स्टेडियम की पिच को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और अब आईसीसी ने इन स्टेडियम का परीक्षण कर इनकी रेटिंग जारी की है जो हैरान कर देने वाली है।

पिच रिपोर्ट (सौजन्य-एक्स)
दुबई: आईसीसी ने T20 विश्व कप 2024 के लिए इस्तेमाल किए गए स्टेडियम की पिचों की रेटिंग रिपोर्ट जारी की है। जिसके परिणाम वाकई में हैरान कर देने वाले है। इस रेटिंग के अनुसार न्युयॉर्क में खेले गए मात्र 8 मैच में से 6 की पिच को ही संतोषजनक रेटिंग दी गई है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मैच रेफरी ने T20 विश्व कप के दौरान न्यूयॉर्क में खेले गये आठ मैचों में से भारत बनाम पाकिस्तान सहित छह मैचों की पिच को लेकर नरम रूख अपनाते हुए उसे ‘संतोषजनक’ रेटिंग दी है।
असंतोषजनक मिली रेटिंग
अस्थायी नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये मैचों में से आयरलैंड के खिलाफ भारत के शुरुआती मैच के अलावा श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच को मैच रेफरी से ‘असंतोषजनक’ रेटिंग मिली है। आईसीसी ने अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए न्यूयॉर्क में मैचों का आयोजन किया था लेकिन खराब पिच और धीमी आउटफील्ड के कारण उसे आलोचना का सामना करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
International Justice Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस? जानिए इससे जुड़ी हर बात
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
आईसीसी की रेटिंग
आईसीसी ने टूर्नामेंट खत्म होने के काफी समय के बाद मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर पिच रेटिंग प्रकाशित की। यह टूर्नामेंट एक से 29 जून तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला गया था।
The ICC has issued an unsatisfactory rating for the pitches used in the following matches: – Sri Lanka vs. South Africa in New York
– India vs. Ireland in New York
– The semi-final between Afghanistan and South Africa in Trinidad This assessment raises concerns about the… pic.twitter.com/P4tez2rk83 — Fatima (@FatimaQareen) August 20, 2024
न्यूयॉर्क में सभी आठ मैच कम स्कोर वाले रहे थे। टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान और उसके बाद विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने इन पिचों की तीखी आलोचना की थी। भारत ने न्यूयॉर्क में ग्रुप चरण के तीन मैच खेले जबकि फोर्ट लॉडरहिल में कनाडा के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।
यह भी पढ़ें- जय शाह बनेंगे ICC के नए चेयरमैन! तीसरे कार्यकाल का चुनाव नहीं लड़ेंगे ग्रेग बार्कले
ड्रॉप इन पिच क्या होती है?
ड्रॉप इन पिच का मतलब ऐसी पिच होती है जिसे मैदान या स्थल से दूर कहीं बनाया जाता है और बाद में स्टेडियम में लाकर बिछा दिया जाता है। न्यूयॉर्क में इस्तेमाल की गयी पिचें एडीलेड ओवल के मुख्य क्यूरेटर डेमियर हॉग के नेतृत्व में तैयार की गयी थी।
इन पिचों को मई के पहले सप्ताह में न्यूयॉर्क पहुंचाया गया था और पूरा परीक्षण किये बिना इस पर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच उद्घाटन मैच खेला गया था। न्यूयॉर्क में खेले गये आठ मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 107.6 था। रंजन मदुगले, डेविड बून, जेफ क्रो और रिची रिचर्डसन न्यूयॉर्क के मैचों के लिए चार मैच रेफरी थे।
बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के सुपर आठ मैच की पिच को ‘संतोषजनक’ रेटिंग दी गई थी। टूर्नामेंट के फाइनल मैच की पिच को ‘बहुत अच्छा’ रेटिंग मिली। ‘बहुत अच्छा’ रेटिंग हासिल करने वाली यह इकलौती पिच रही।
सेमीफाइनल की पिच भी असंतोषजनक
प्रतियोगिता के 52 मैचों में से केवल तीन मैचों को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दी गई। इसमें तीसरा मैच त्रिनिदाद में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया सेमीफाइनल था, जहां अफगानिस्तान की टीम 56 रन पर आउट हो गयी थी।
यह भी पढ़ें- आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची स्मृति मंधाना
आईसीसी की यह रेटिंग थोड़ी हैरान करने वाली है क्योंकि उसने पिछले साल अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये एकदिवसीय विश्व कप फाइनल की पिच को ‘औसत’ रेटिंग दी थी।
फाइनल से पहले अजेय रही भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर केवल 240 रन ही बना सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवरों में इस लक्ष्य का पीछा कर लिया था। इससे पता चलता है कि न्यूयॉर्क में इस्तेमाल की गई ड्रॉप-इन पिचों की तुलना में यह कहीं बेहतर पिच थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Icc shared pitch rating report of new york stadium used in icc t20 world cup 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केंद्र में जाएंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस? दिल्ली जाने की अटकलों पर खुद इंफ्रास्ट्रक्चर मैन ने तोड़ी चुप्पी
Jul 26, 2026 | 02:41 PMकेरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर पार कर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 की मौत, 26 घायल
Jul 26, 2026 | 02:35 PM81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
Jul 26, 2026 | 02:34 PMहिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
Jul 26, 2026 | 02:30 PMपुणे के बांधों में 80% से ज्यादा पानी, एक साल की पेयजल चिंता खत्म; गंदे पानी की सप्लाई बनी चुनौती
Jul 26, 2026 | 02:27 PMNEET प्रदर्शन में कूदीं हिमंत सरकार के मंत्री की बेटी, CM से पूछा गया सवाल, तो मिला चौंकाने वाला जवाब- VIDEO
Jul 26, 2026 | 02:27 PMमंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ सुनी मन की बात, बोले- पीएम मोदी के संकल्प समाज को दे रहे नई दिशा
Jul 26, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














