भारत से क्यों डर रहे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स? टेस्ट सीरीज से पहले दे दी बड़ी कुर्बानी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। क्योंकि उन्हें लगता है कि शराब ना पीने से उनकी चोट जल्दी ठीक हो जाएगी और वह जल्दी फिट हो जाएंगे।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज और एशेज सीरीज के लिए फिट रहने के लिए बेन स्टोक्स ने शराब छोड़ने का फैसला किया
बेन स्टोक्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लंदन: आईपीएल 2025 के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगा। ये सीरीज दोनों ही टीम के लिए काफी अहम है, क्योंकि इसी सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का चक्र भी शुरू होगा। ऐसे में भारत से भिड़ने से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने खास तैयारी कर ली है।

दरअसल, इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज भी खेलनी है। जिसके लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स फिट रहना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने दारू छोड़ दी है। फिलहाल वह हैमस्ट्रिंग चोट के रिहैब में है, जहां वह अपनी हेल्थ पर खास तैयारी कर रहे हैं।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। क्योंकि उन्हें लगता है कि शराब ना पीने से उनकी चोट जल्दी ठीक हो जाएगी और वह जल्दी फिट हो जाएंगे। ताकि वह भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सके।

स्टोक्स ने अनटैप्ड पॉडकास्ट को बताया, 'मुझे पहली बार गंभीर चोट लगने का सदमा याद है। शुरुआती एड्रेनालाईन खत्म होने के बाद, मैं सोच रहा था कि यह कैसे हुआ? हमने चार या पाँच रात पहले कुछ ड्रिंक्स ली थीं। मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या इससे समस्या और बढ़ गई? फिर मैंने सोचा कि ठीक है, मुझे अपनी यह आदत बदलनी होगी।'

साथ ही स्टोक्स ने हाल ही में जीरो अल्कोहल स्पिरिट्स कंपनी क्लीनको के साथ अपनी साझेदारी का खुलासा किया, जिसके लिए उन्होंने 'निवेशक और ब्रांड पार्टनर' के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।

आपको बता दें कि 33 वर्षीय स्टोक्स ने दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद अपने बाएं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी कराई थी, जिसके कारण वह लंबे समय तक खेल से बाहर रहे थे।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम में वापसी करने वाले हैं। इसके बाद स्टोक्स 20 जून से 4 अगस्त तक भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की अगुवाई करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com