यह भारत की दिक्कत... बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया में बुमराह फैक्टर को किया खारिज

दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय बना हुआ है। ऐसे में टीम के लिए ये बड़ी समस्या है। वहीं, इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने उनकी मौजूदगी पर चिंतिन न होने के बात कही है।
पांचवे टेस्ट में यदि जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे तो कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
जसप्रीत बुमराह और बेन स्टोक्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाला है। इससे पहले लीड्स में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 5 विकेट रहते शिकस्त दी थी। इस हिसाब से शुभमन गिल की टीम सीरीज में 1-0 से पिछड़ चुकी है। ऐसे में दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।

दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुल बदलाव हो सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा सवाल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर बना हुआ है। खबर है कि भारत के स्टार गेंदबाज दूसरा टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। उनकी गैर मौजूदगी में टीम इंडिया इंग्लैंड से कैसे पार पाएगी? ये सबसे बड़ा सवाल है। वहीं, इग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस बात को खारिज कर दिया है।

हमें बुमराह की टेंशन नहीं- बेन स्टोक्स

मंगलवार की शाम यानी एजबेटस्ट टेस्ट के एक दिन पहले बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता के बारे में बात की। उन्होंने कहा बुमराह ने एक मुकाबला खेला है। इंग्लैंड की टीम बुमराह की उपबल्धता को लेकर चिंतिन नहीं है। हमारा ध्यान सीरीज में बढ़त बनाने पर है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर होता है दबाव

इसके आगे उन्होंने दूसरे टेस्ट में बुमराह के न खेलने पर कहा कि वे इससे निपट लेंगे। मैं इंग्लैंड टीम का कप्तान हूं। भारत अच्छी टीम है। वे हमेशा कड़ी टक्कर देते हैं। कड़ी मेहनत करते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी जुनूनी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों पर हमेशा दबाव होता है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को अन्य देशों की तुलना में क्रिकेट का ज्यादा दबाव होता है। इंग्लैंड में टीम इंडिया पर मंडरा रहा खतरा! होटल में कैद किए गए खिलाड़ी

बर्मिंघम टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वशिंगटन सुदंर, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com