-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Advised Not Step Out Hotel After Suspicious Object Found In Birmingham
इंग्लैंड में टीम इंडिया पर मंडरा रहा खतरा! होटल में कैद किए गए खिलाड़ी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
बर्मिंघम शहर के सेंटेनरी स्क्वायर में एक संदिग्ध पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया। टीम इंडिया भी इस वक्त वहां पर है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को होटल से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

इंग्लैंड में टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एतिहासिक मैदान एजबेस्टन में 2 जुलाई से खेला जाना है। ऐसे में टीम इंडिया वहीं पर मौजूद है। इससे ठीक पहले एक घटना ने हड़कंप मचा दिया है। बर्मिंघम शहर में घटी इस घटना ने खिलाड़ियों समेत फैंस की भी टेंशन बढ़ा दी है।
इस वक्त टीम इंडिया बर्मिंघम शहर के जिस होटल में रुकी हुई है, वहां से खिलाड़ियों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई। इसके पीछे का कारण शहर के सेंटेनरी स्क्वायर में एक संदिग्ध पैकेट का मिलना है। जिसके बाद वहां का माहौल पूरी तरह से बिगड़ता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद लोकल पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है।
होटल में ‘बंद’ हुई टीम इंडिया
मंगलवार 1 जुलाई को बर्मिंघम शहर रोजाना की तरह अपनी चकाचौंध समेटे हुए था। इसी बीच दोपहर के 3 बजे सेंटेनरी स्क्वायर में बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस को एक संदिग्ध पैकेट की सूचना मिली। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। फिर पुलिस ने सेंटेनरी स्क्वायर के आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया। इस घटना के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनके होलट से बाहर न निकलने की सलाह दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IND A vs SL A: खिताबी मुकाबले में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में 94 रन की धांसू पारी खेल हुए आउट
फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया रौद्र रूप, श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस ने संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “हमने बर्मिंघम सिटी सेंटर के सेंटेनरी स्क्वायर के आसपास घेरा बना रखा है और हम एक संदिग्ध पैकेट की जांच कर रहे हैं। हमें दोपहर तीन बजे से ठीक पहले इसकी जानकारी मिली थी। एहतियात के तौर पर कई इमारतों को खाली करा लिया गया है, जबकि इसकी जांच की जा रही है। कृपया उस इलाके में जाने से बचें।”
डिवोर्स केस में मोहम्मद शमी को लगा बड़ा झटका, हसीन जहां ने कहा- सत्यमेव जयते
बर्मिंघम ने घटी इस घटना के बाद टीम इंडिया का होटल से बाहर निकलना मना हो गया। बीसीसीआई के एक सूत्र ने PTI को बताया कि बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस की ओर से किए गए पोस्ट के बाद खिलाड़ियों को बाहर न निकलने के सलाह दी गई है। संदिग्ध सामान मिलने के एक घंटे के बाद पुलिस ने सुरक्षा घेरे को हटा लिया।
Team india advised not step out hotel after suspicious object found in birmingham
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PMसुवेंदु सरकार ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क
Jun 21, 2026 | 07:21 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा अपडेट, SIT ने CM योगी को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
Jun 21, 2026 | 07:21 PM6 लाख की नौकरी से 2 करोड़ के पैकेज तक पहुंची भारतीय इंजीनियर, बताई करियर ग्रोथ की 5 सबसे जरूरी ट्रिक्स
Jun 21, 2026 | 07:13 PM‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात
Jun 21, 2026 | 07:13 PMनासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
Jun 21, 2026 | 07:12 PMShilpa Shinde Statement: ‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
Jun 21, 2026 | 07:10 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














