एशिया कप के मैचों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानें कितने बजे से खेला जाएगा भारत-पाक का मुकाबला

Asia Cup 2025 Schedule and Timing: एशिया कप के टाइमिंग में बदलाव की गई है। अब मुकाबले 7.30 बजे की जगह रात 8 बजे से खेली जाएगी। इसकी जानकारी एसीसी ने दी है।
एशिया कप के मैचों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानें कितने बजे से खेला जाएगा भारत-पाक का मुकाबला
एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Asia Cup 2025 New Timing: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे। एशिया कप के मैचों की शुरुआत अब भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे से होगी। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने यह बदलाव शनिवार 30 अगस्त को घोषित किया।

पहले एसीसी ने जो शेड्यूल जारी किया था, उसके मुताबिक भारतीय समय के अनुसार रात 7:30 बजे से मैच शुरू होना था। लेकिन अब टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब रात 7:30 बजे शुरू होने वाले मुकाबले रात 8 बजे से शुरू होगा। हालांकि, 15 सितंबर को अबू धाबी में यूएई और ओमान के बीच मैच स्थानीय समयानुसार शाम 4:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे) शुरू होगा।

एशिया कप का शेड्यूल और टाइमिंग

तारीख दिन समूह टीम 1 टीम 2 स्थान प्रारंभ समय (IST)
9 सितंबर मंगलवार B अफ़गानिस्तान हांगकांग अबू धाबी 8:00 PM
10 सितंबर बुधवार A भारत UAE दुबई 8:00 PM
11 सितंबर गुरुवार B बांगलादेश हांगकांग अबू धाबी 8:00 PM
12 सितंबर शुक्रवार A पाकिस्तान ओमान दुबई 8:00 PM
13 सितंबर शनिवार B बांगलादेश श्रीलंका अबू धाबी 8:00 PM
14 सितंबर रविवार A भारत पाकिस्तान दुबई 8:00 PM
15 सितंबर सोमवार A UAE ओमान अबू धाबी 5:30 PM
15 सितंबर सोमवार B श्रीलंका हांगकांग दुबई 8:00 PM
16 सितंबर मंगलवार B बांगलादेश अफ़गानिस्तान अबू धाबी 8:00 PM
17 सितंबर बुधवार A पाकिस्तान UAE दुबई 8:00 PM
18 सितंबर गुरुवार B श्रीलंका अफ़गानिस्तान अबू धाबी 8:00 PM
19 सितंबर शुक्रवार A भारत ओमान अबू धाबी 8:00 PM
20 सितंबर शनिवार सुपर फोर B1 B2 दुबई 8:00 PM
21 सितंबर रविवार सुपर फोर A1 A2 दुबई 8:00 PM
23 सितंबर मंगलवार सुपर फोर A2 B1 अबू धाबी 8:00 PM
24 सितंबर बुधवार सुपर फोर A1 B2 दुबई 8:00 PM
25 सितंबर गुरुवार सुपर फोर A2 B2 दुबई 8:00 PM
26 सितंबर रविवार सुपर फोर A1 B1 दुबई 8:00 PM
28 सितंबर मंगलवार फाइनल दुबई 8:00 PM

भारतीय टीम का शेड्यूल

दुबई स्थित दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रविवार 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 के हाई-वोल्टेज मैच की मेजबानी करेगा। यह मुकाबला भी रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत का एशिया कप 2025 का पहला ग्रुप ए मैच संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ भी 10 सितंबर को दुबई में ही होगा, और ओमान के खिलाफ ग्रुप चरण का आखिरी मैच 19 सितंबर को अबू धाबी में खेला जाएगा।

एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान ग्रुप ए का हिस्सा हैं। जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप बी का हिस्सा हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करेंगी। एक सुपर फ़ोर मैच (22 सितंबर को A2 और B1 के बीच) भी अबू धाबी में होगा, जबकि शेष पांच सुपर फ़ोर मैच और फ़ाइनल (28 सितंबर को) दुबई में निर्धारित हैं। ग्रुप B के छह में से पांच और ग्रुप A के दो मैच (यूएई बनाम ओमान और भारत बनाम ओमान) अबू धाबी में होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com