-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Punished Delhi Capitals Pacer Mukesh Kumar
प्लेऑफ से बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटका, इस खिलाड़ी पर गिरी BCCI की गाज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है।

मुकेश कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया। दिल्ली को इस मुकाबले में 59 रनों से हार मिली। इसके साथ ही दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इस हार के साथ दिल्ली टीम के तेज गेंदबाज में बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है।
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मुकेश को अनुच्छेद 2.2 के अंर्तगत लेवल एक के उल्लघंन के लिए एक डिमेरिट अंक भी दिया गया जो ‘मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदानी उपकरण या ‘फिक्स्चर और फिटिंग’ के दुरुपयोग’ से संबंधित है।
मुकेश ने जुर्माना किया स्वीकार
आईपीएल की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुकेश कुमार ने अनुच्छेद 2.2 के लेवल एक के उल्लघंन को और मैच रेफरी का जुर्माना स्वीकार कर लिया है। इसके अनुसार आचार संहिता के लेवल एक उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला मान्य होता है। मुकेश ने बुधवार को अपने चार ओवरों में 48 रन दिए और दो विकेट लिए। उनके आखिरी ओवर में तीन छक्के और दो चौकों से 27 रन बने।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
मुकाबले का हाल
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जिसमें रियान रिकलटन ने 25, विल जैक्स ने 21, तिलक वर्मा ने 27 और नमन धीर ने नाबाद 24 रन बनाए। हालांकि इस बीच में सूर्यकुमार यादव एक छोर संभाले रहे और क्रीज पर डटे रहें। उन्होंने 43 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2, चमीरा ने 1, मुस्ताफिजुर ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट चटकाए।
IPL 2025 में DC की कहानी खत्म, मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराकर प्लेआफ में बनाई जगह
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 121 रनों पर ढेर हो गई। केएल राहुल ने 11, समीर रिजवी ने 39, विप्रज निगम ने 20, आशुतोष शर्मा ने 18 रन बनाए। मुंबई के लिए गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 2, मिचेल सेंटनर ने 3, ट्रेंट बोल्ट ने 1, दीपक चाहर ने 1, विल जैक्स ने 1 और कर्ण शर्मा ने एक विकेट चटकाए।
Bcci punished delhi capitals pacer mukesh kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














