

IPL 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया। मुंबई इंडियंस के लिए इस जीत के हीरो गेंदबाज और बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव रहे।
इससे पहले दिल्ली के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 180 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली 121 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव और नमन धीर में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की।
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की लड़खड़ाती हुई पारी के बखूबी संभाला। मुंबई को जल्द ही रोहित शर्म के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद टीम ने विल जैक्स और रयान रिकल्टन का विकेट 7 ओवर के अंदर खो दिया। इस वक्त टीम मुश्किल में आ चुकी थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम का स्कोर 113 रन तक पहुंचाया। इसके तुरंत बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी अपना विकेट गंवा चुके थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अपना विकेट संभालकर रखा।
सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी की। अंत में नमन धीर ने उनका साथ बखूबी दिया। इन दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 180 तक पहुंचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में 73 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा नमन धीर ने 300 की स्ट्राइक रेट के साथ 24 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए 180 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। दिल्ली की तरफ से इस मुकाबले में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। मुंबई के गेंदबाजों में नियमित अंतराल में दिल्ली की टीम को झटके दिए। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 39 रन समीर रिजवी ने बनाए।
मुंबई इंडियंस के लिए आज गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटरन ने 3-3 विकेट लिए। ये ही कारण था कि दिल्ली की टीम 121 रन में ऑलआउट हो गई। इसके अलावा ट्रेट बोल्ट, दीपर चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। दिल्ली के खिलाफ महज 5 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा, सामने आई ये बड़ी कमजोरी
दिल्ली कैपिटल्स को हराने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस दौरान वो प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वही, दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। अब दिल्ली और मुंबई को अपना अगला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है।