अक्षर पटेल (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। यह दिल्ली की इस सीजन पहली हार है। दिल्ली कैपिटल्स को पहला हार दिल्ली के मैदान पर मिला। लगातार चार मुकाबले जीतने के बाद दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। इसके हार के साथ ही बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर जुर्माना भी लगा दिया।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपना पहला मैच खेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने समय से 20 ओवर का कोटा पूरा नहीं सकी। जिसके बाद बीसीसीआई ने दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख का जुर्माना लगाया है। अक्षर पटेल के साथ समय से ओवर ना फेंकने का वाकया पहली बार हुआ है।
बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि समय से ओवर पूरा नहीं करने के मामले में यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत अक्षर पटेल की टीम का सीजन का पहला अपराध था। जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए अक्षर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इस मैच में अक्षर पटेल का प्रदर्शन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। गेंदबाजी करते हुए अक्षर ने दो ओवर में 19 रन खर्च किए। जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं बल्लेबाजी करते हुए अक्षर ने दो लगातार अच्छी शुरुआत की लेकिन वो बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। अक्षर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 205 रन बनाए। जिसमें रोहित ने 18, रिकल्टन ने 41, सूर्यकुमार यादव ने 40, तिलक वर्मा ने 59 और नमन धीर ने नाबाद 38 रन बनाए। दिल्ली के लिए विप्रज निगम ने 2 और कुलदीप ने 2 विकेट चटकाए।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली एक समय जीतने वाली स्थिति में थी लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने मैच को अपनी तरफ मोड़ते हुए 12 रनों से जीत लिया। दिल्ली के लिए करुण नायर ने 89, अभिषेक पोरेल ने 33, केएल राहुल ने 15, आशुतोष शर्मा ने 17 और विप्रज ने 14 रन बनाए। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने 3 और सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए।