एक्शन मोड आया BCCI, बेंगलुरु भगदड़ के बाद लिया बड़ा फैसला, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

आरसीबी के सेलिब्रेशन के दौरान बेंगलुरु में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। इसके बाद आरसीबी और बीसीसीआई की निंदा भी हुई। जिसके लिए अब बोर्ड ने एक नई कमेटी का गठन कर दिया है।
बेंगलुरु भगदड़ के बाद बीसीसीआई ने एक नई कमेटी का गठन किया।
बेंगलुरु भगदड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न के दौरान 11 लोगों ने अपनी जान गवां दी थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट में एक नई बहस छिड़ने लगी। लोगों का कहना था कि जीत के बाद इस तरह के जश्न की क्या जरूरत है? यदि कोई जश्न मनाए भी तो उससे पहले सही इंतजाम किए जाए। इन सब के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बेंगलुरु भगदड़ के बाद सख्त रवैया अपना लिया है।

बीसीसीआई ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नई नीति बनाई है। वहीं, इस नई पॉलिसी के लिए अब बोर्ड के द्वारा नई कमेटी का गठन भी कर लिया गया है। ये कमेटी इस मामले पर जो भी दिशा निर्देश तय करेगी, वो सभी फ्रेंचाइजी को मानने पड़ेंगे। शनिवार 14 जून को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसी मीटिंग में ये बड़ा फैसला लिया गया। बीसीसीआई ने 3 सदस्यों वाली कमेटी को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल के द्वारा शनिवार को हुई मीटिंग में कई मामलो पर चर्चा की गई। इस दौरान बोर्ड ने कई बड़े फैसले किए। इसमें सबसे अहम फैसला बेंगलुरु हादसे से जुड़ा हुआ था। बेंगलुरु भगदड़ के बाद हर कोई सही कार्यवाही की उम्मीद कर रहा था। बैठक के बाद बीसीसीआई ने एक बयान जारी किया। इस दौरान उसने बताया कि बेंगलुरु जैसी घटना फिर न घटित हो, उसके लिए एक नए कमेटी का गठन किया गया है।

15 दिन में आएगी रिपोर्ट

बीसीसीआई ने कहा है कि तीन सदस्यों की कमेटी में विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे। जिन्हें आने वाले वक्त में लागू भी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस कमेटी की अध्यक्षता बोर्ड के सचिव देवजीत साइकिया करने वाले हैं। उनके लिए ये बड़ा जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भी इस कमेटी का हिस्सा होंगे। इन तीनों को इस वक्त बीसीसीआई का ताकतवर चेहरा माना जाता है। इस कमेटी को अपनी रिपोर्ट 15 दिन के अंदर सौंपनी होगी।
Navbharat Live
navbharatlive.com