UTS ऐप बंद होने के बाद बिना टिकट सफर, महिला और TTE के बीच बहस का वीडियो वायरल

Woman TTE Ticket Dispute : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पैसेंजर और टीटीई के बीच टिकट को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है। UTS ऐप और रेलवे के नियमों को लेकर विवाद हुआ।
A viral video shows a heated argument between a woman passenger and a TTE over a ticket issue after the UTS app shutdown.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Railway Ticket Dispute Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पैसेंजर और टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) के बीच टिकट को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला का कहना है कि उसका UTS (Unreserved Ticketing System) ऐप काम नहीं कर रहा था, इसलिए वह टिकट नहीं ले सकी।

हालांकि भारतीय रेलवे पहले ही घोषणा कर चुका था कि 1 मार्च 2026 के बाद UTS ऐप बंद कर दिया जाएगा और जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट तथा सीजन टिकट जैसी सुविधाएं अब RailOne ऐप के जरिए मिलेंगी।

टिकट को लेकर महिला और टीटीई में हुई जमकर बहस

वायरल वीडियो में महिला, जिसकी पहचान अर्चना कहर के रूप में बताई जा रही है, प्लेटफॉर्म पर टीटीई से बहस करती नजर आती है। टीटीई उससे टिकट मांगता है, जबकि महिला कहती है कि उसका ऐप काम नहीं कर रहा था और वह पहले भी अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बता चुकी है।

महिला यह भी कहती है कि वह हर टीसी को बार-बार यह नहीं बता सकती कि उसका ऐप काम नहीं कर रहा है। इस दौरान टीटीई नियमों के अनुसार उस पर जुर्माना लगाने की बात करता है। महिला जल्दी में होने की वजह से कहती है कि वह फाइन देने के लिए तैयार है, लेकिन उससे चलते-चलते ही चालान काट दिया जाए क्योंकि उसकी ट्रेन छूट सकती है।

वीडियो देख कुछ लोग महिला, तो कुछ ने टीटीई का समर्थन किया

वायरल वीडियो में आगे दिखता है कि टीटीई किसी को फोन मिलाने लगता है और महिला आगे बढ़ने लगती है। इस पर टीटीई उसे रोकने के लिए जोर से आवाज लगाता है, जिस पर महिला उसे ‘तमीज से बात करने’ की बात कहती है और वहां से निकल जाती है। यह वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि रेलवे ने पहले ही UTS ऐप बंद होने की जानकारी दे दी थी, इसलिए यात्रियों को नए ऐप के बारे में पता होना चाहिए था। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि टीटीई को परिस्थिति देखते हुए महिला की मदद करनी चाहिए थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com