-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcb Chief Bulbul Responds Icc Ultimatum T20 World Cup 2026 India
‘हम सेफ नहीं…’,ICC के अल्टीमेटम के पर BCB चीफ का बड़बोला बयान, कहा- भारत में नहीं खेलेंगे T20 वर्ल्ड कप
- Written By: अक्षय साहू
T20 World Cup 2026: BCB अध्यक्ष बुलबुल का रुख साफ: भारत में T20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलना चाहते। खिलाड़ी राय के बावजूद श्रीलंका में मैच कराने की कोशिश और ICC से चमत्कार की उम्मीद।

बीसीबी चीफ ने ICC के अल्टीमेटम पर प्रतिक्रिया दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
BCB Chief React to ICC Ultimatum: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अल्टीमेटम के बावजूद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने स्पष्ट किया है कि उनकी स्थिति अब भी अपरिवर्तित है। उन्होंने कहा कि वह सरकार पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते, लेकिन भारत में T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने को लेकर उनकी नाराजगी कायम है। वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है।
ICC से आधिकारिक संदेश मिलने के बाद, बुलबुल ने बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल से मुलाकात की। इस बैठक में यह तय किया गया कि नजरुल गुरुवार (22 जनवरी) दोपहर से पहले वर्ल्ड कप स्क्वॉड के खिलाड़ियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों की राय ली जाएगी कि वे भारत में वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं या नहीं।
हम भारत में खेलने में सेफ नहीं
हालांकि, बुलबुल ने स्पष्ट किया कि यदि खिलाड़ी भारत में खेलने के पक्ष में भी हों, तब भी BCB का रुख वही रहेगा, और वे श्रीलंका में मैच खेलना चाहते हैं। बुलबुल ने कहा, “मैं ICC से एक चमत्कार की उम्मीद कर रहा हूं। कौन वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहता? लेकिन मैं सरकार पर कोई दबाव नहीं डालना चाहता। भारत हमारे लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए हम श्रीलंका में खेलना चाहते हैं। मेरी स्थिति अब भी वही है।”
सम्बंधित ख़बरें
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
बुलबुल ने बताया कि ICC ने BCB को सरकार से बातचीत के लिए 24 से 48 घंटे का समय दिया है। इसके बावजूद, उन्होंने दोहराया कि वह सरकार पर दबाव बनाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ICC ने उनकी मांग खारिज कर दी है, लेकिन सरकार को निर्णय लेते समय खिलाड़ियों और अन्य पहलुओं दोनों को ध्यान में रखना होगा।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: जीत के बाद भी खराब फील्डिंग पर उठे सवाल…तो सूर्या ने जीता दिल, कहा- वे मेरे प्लेयर्स हैं और…
वोटिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए
BCB अध्यक्ष ने ICC की वोटिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वोटिंग शुरू होने से पहले BCB ने अपने फैसले के कारण ICC को समझाए थे और मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने का अनुरोध किया था। इसके अलावा, BCB ने वैकल्पिक सुझाव भी दिया था कि आयरलैंड या ज़िम्बाब्वे के साथ ग्रुप स्वैप किया जाए, लेकिन श्रीलंका ने साफ कर दिया कि वे अपने ग्रुप में किसी नई टीम को शामिल नहीं करना चाहते।
Bcb chief bulbul responds icc ultimatum t20 world cup 2026 india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














