-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bangladesh T20 World Cup 2026 Replacement Decision
T20 World Cup 2026: यदि बांग्लादेश नहीं आई भारत, तो इस टीम को मिलेगा मौका! ICC ने बनाया बैकअप प्लान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Bangladesh Cricket Team: अगर बांग्लादेश फरवरी में होने वाला टी20 विश्व कप नहीं खेलेगी, तो उसकी जगह दूसरी टीम को मौका मिलेगा। इस मामले का अंतिम फैसला 21 जनवरी तक कर दिया जाएगा।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी हो चुका है और टूर्नामेंट शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। स्टेडियम तैयारियों में जुटे हैं और सभी टीमें अपनी रणनीति बनाने में व्यस्त हैं। इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का रुख आईसीसी के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। बीसीबी का कहना है कि उनकी टीम भारत आकर अपने विश्व कप मुकाबले नहीं खेलना चाहती और वेन्यू बदला जाना चाहिए। हालांकि आईसीसी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि ऐनवक्त पर किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है।
आईसीसी ने दी 21 जनवरी तक की डेडलाइन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक का समय दिया है। अगर इस तारीख तक कोई सहमति नहीं बनती है, तो बांग्लादेश की टीम को टी20 विश्व कप से बाहर भी किया जा सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर बांग्लादेश बाहर होता है, तो उसकी जगह कौन सी टीम टूर्नामेंट में शामिल होगी।
बांग्लादेश के हालात बने विवाद की जड़
दरअसल, हाल के दिनों में बांग्लादेश में हालात काफी तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। वहां हो रही हिंसा और आंतरिक अशांति को लेकर भारत में भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी बीच आईपीएल से जुड़ा एक मामला भी सामने आया, जहां बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विवाद खड़ा हुआ। मामला बढ़ने पर बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स प्रबंधन से उन्हें बाहर करने को कहा और फ्रेंचाइजी ने इस पर तुरंत कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
CWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
एक फैसले से नाराज हुआ बीसीबी
इस पूरे घटनाक्रम से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नाराज नजर आया। बीसीबी ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया और दावा किया कि भारत में उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। इसी आधार पर उन्होंने अपने मैच भारत में न खेलने की बात दोहराई। कई दौर की बातचीत के बावजूद आईसीसी अपने फैसले पर कायम है कि बांग्लादेश को तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही खेलना होगा।
बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका?
क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर बांग्लादेश ने आईसीसी की शर्तें नहीं मानीं, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में स्कॉटलैंड की टीम को टी20 विश्व कप में शामिल किया जा सकता है। आईसीसी रैंकिंग समेत कई मानकों के आधार पर स्कॉटलैंड इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही है और वह उसी ग्रुप में बांग्लादेश की जगह खेल सकती है।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली अकेले लड़ा, बाकी क्या कर रहे थे…सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की हार का असली जिम्मेदार किसे बताया?
बांग्लादेश को 7 फरवरी को ही अपना पहला मुकाबला खेलना है, जिसमें उसका सामना वेस्टइंडीज से होना है। यह मैच कोलकाता में तय है। बीसीबी ने ग्रुप बदलने की मांग भी रखी थी, लेकिन ग्रुप बी में मौजूद आयरलैंड ने इससे इनकार कर दिया। ऐसे में विकल्प सीमित होते जा रहे हैं। आईसीसी चाहती है कि जल्द से जल्द इस विवाद का हल निकले, क्योंकि बांग्लादेश के बाहर होने की स्थिति में वहां के क्रिकेट को बड़ा झटका लग सकता है।
Bangladesh t20 world cup 2026 replacement decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














