-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Axar Patel Injury Ind Vs Nz 1st T20i Team India Tension
नागपुर में चोटिल हुआ भारत का स्टार ऑलराउंडर, अगले मैच खेलने पर सस्पेंस, हाथ से बहने लगा खून
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs NZ: भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल मैच के दौरान चोटिल हो गए। गेंद लगने से उनकी उंगली में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। अक्षर की चोट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी।

फोटो सोर्स (सोशल मीडिया)
IND vs NZ 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को 48 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया।
भारतीय बल्लेबाजों का विस्फोटक प्रदर्शन
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने महज 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें कई दर्शनीय शॉट्स देखने को मिले। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 22 गेंदों में 32 रनों की उपयोगी पारी खेलकर पारी को मजबूती दी। निचले क्रम में हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह ने तेजी से रन जोड़ते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
239 के जवाब में न्यूजीलैंड की संघर्षपूर्ण पारी
भारत के 238 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी। हालांकि ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की उम्मीद दिलाने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया। भारतीय गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट निकालकर मैच को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखा।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
जीत के बीच अक्षर पटेल की चोट ने बढ़ाई चिंता
इस शानदार जीत के बावजूद टीम इंडिया की चिंता उस समय बढ़ गई, जब स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए। अक्षर को यह चोट न्यूजीलैंड की पारी के 16वें ओवर में गेंदबाजी के दौरान लगी। ओवर की एक गेंद पर डेरिल मिचेल ने शॉट खेला, जिसे रोकने की कोशिश में अक्षर के बाएं हाथ की उंगली पर गेंद जा लगी। गेंद लगते ही वह दर्द से कराहते नजर आए और कैमरों में उनकी तकलीफ साफ दिखाई दी।
There’s the breakthrough 💪 Axar Patel with the wicket as the dangerous Glenn Phillips walks back ☝️ Updates ▶️ https://t.co/ItzV352OVv#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @akshar2026 | @IamShivamDube pic.twitter.com/FlycJvZoyf — BCCI (@BCCI) January 21, 2026
मैदान छोड़ना पड़ा अक्षर को
गेंद काफी तेज होने के कारण अक्षर की उंगली से खून निकलने लगा। तुरंत फीजियो मैदान पर आए और प्राथमिक उपचार के बाद अक्षर को मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16वां ओवर पूरा कराने के लिए अभिषेक शर्मा को गेंद सौंपी। अक्षर के मैदान से बाहर जाने से भारतीय टीम की रणनीति पर भी असर पड़ा।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया का पलटवार, नागपुर में ‘सूर्या एंड कंपनी’ का विजयी आगाज
टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी टेंशन
अक्षर पटेल की चोट ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अक्षर वर्ल्ड कप स्क्वॉड का अहम हिस्सा हैं और उनकी फिटनेस टीम संतुलन के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है। अब सबकी नजर उनकी चोट की गंभीरता पर टिकी है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है और 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होना है। ऐसे में अक्षर की जल्दी रिकवरी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होगी।
Axar patel injury ind vs nz 1st t20i team india tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














