-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australian Players Khawaja And Head Were Happy When Jasprit Bumrah Got Injured
भगवान का शुक्र है कि हमें… जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने पर खुश हुए थे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के नहीं रहने से आसान जीत मिली।

ऑस्ट्रेलियाई टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3-1 से जीत लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के नहीं रहने से आसान जीत मिली।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने कहा कि बुमराह के बैक स्पेजम के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमा काफी खुश था। क्योंकि जसप्रीत बुमराह उस विकेट पर तबाही मचा सकते थे। बुमराह के ना रहने के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। ख्वाजा ने कहा कि बुमराह ने इस सीरीज में मुझे काफी परेशान किया है। वो मुझ पर हावी रहा है। उसका सामना करना आसान नहीं था और मुझे हर बार नई गेंद से उसका सामना करना पड़ रहा था।
बुमराह का चोटिल होना निराशाजनक
उन्होंने एबीसी स्पोर्ट से कहा कि आप कभी नहीं चाहते कि कोई खिलाड़ी चोटिल हो और उसका घायल होना काफी निराशाजनक था। लेकिन हमारे लिए यह खुदा का शुक्र था। इस विकेट पर उसका सामना करना बेहद खतरनाक होता। जैसे ही हमने देखा कि वह मैदान पर नहीं उतर रहा है तो हमने सोचा कि यह हमारे लिए मौका है।
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
बुमराह ने रन बनाने का मौका ही नहीं दिया- ख्वाजा
टेस्ट क्रिकेट में 5500 से अधिक रन बनाने वाले 38 वर्षीय ख्वाजा ने कहा कि बुमराह ने उन्हें रन बनाने का मौका ही नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैंने जितने भी गेंदबाजों का सामना किया उनमें बुमराह सामना करना सबसे मुश्किल रहा। मैंने 2018 में भी उसका सामना किया था और तब उसने एक बार मुझे आउट किया था। यहां तक तो सब कुछ ठीक था लेकिन इस बार वह पूरी तरह से अलग गेंदबाज नजर आए।
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बुमराह को इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। बुमराह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 13.06 की औसत से 32 विकेट चटकाए। वहीं उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने ख्वाजा का समर्थन करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि बुमराह के गेंदबाजी नहीं करने से हमारे ड्रेसिंग रूम में मौजूद 15 खिलाड़ी बेहद खुश थे। वह बेहतरीन गेंदबाज है। इस दौरे में उसने शानदार प्रदर्शन किया।
Australian players khawaja and head were happy when jasprit bumrah got injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फर्स्ट एसी कोच में हनीमून का कमरा बनाना पड़ा महंगा, रेलवे ने सीटीआई को किया निलंबित
Jul 09, 2026 | 11:35 AMAI पर चीन की सख्ती: एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को देश से बाहर जाने से रोकने की तैयारी, जानें वजह
Jul 09, 2026 | 11:31 AM1.51 लाख करोड़ का बजट और किसानों के लिए 6 सूत्रीय फॉर्मूला; जानें नवभारत कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह ने क्या कहा
Jul 09, 2026 | 11:30 AMनागपुर: कमलेश चौधरी के अवैध निर्माणों पर अंततः हटा स्टे; फुटाला तालाब की जमीन पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
Jul 09, 2026 | 11:28 AMमुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
Jul 09, 2026 | 11:24 AMसागर : शाहपुर डबल मर्डर केस में पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार, अनुकंपा नौकरी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Jul 09, 2026 | 11:18 AMGold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
Jul 09, 2026 | 11:09 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














