इंग्लैंड ने कटाई नाक! बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम ने लगाया ऐसा शर्मनाक दोहरा शतक, हुआ बेड़ा गर्क
AUS vs ENG: बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रही है। एशेज सीरीज में टीम लगातार दो मैच हार चुकी है और प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (फोटो- सोशल मीडिया)
England Cricket Team: एशेज टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे डे-नाइट टेस्ट में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इस मुकाबले के साथ ही इंग्लैंड के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है, जिसे टीम और उसके फैंस भूलना चाहेंगे। यह उनकी विदेश में 200वीं हार थी। ऐसा करने वाली इंग्लैंड दुनिया की पहली टीम बन गई है, जो घर से बाहर या न्यूट्रल वेन्यू पर इतने टेस्ट मैच हार चुकी है।
विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट हार
ब्रिस्बेन टेस्ट में मिली हार के बाद अब इंग्लैंड के विदेशी टेस्ट मैचों में हार का आंकड़ा 200 पर पहुंच गया है। इंग्लिश टीम ने अब तक घर से बाहर 533 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 200 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज है, जिसे 320 विदेशी टेस्टों में से 147 में हार मिली है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जिसने 427 विदेशी टेस्टों में 131 बार हार का सामना किया। इस सूची में भारत पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया ने घर से बाहर 300 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 128 में उसे हार झेलनी पड़ी है।
2011 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में जीत से महरूम इंग्लैंड
इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया की धरती किसी चुनौती से कम नहीं रही है। टीम ने यहां आखिरी बार 2011 में टेस्ट मैच जीता था। इसके बाद से इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 17 टेस्ट खेले हैं, लेकिन एक भी फतह हासिल नहीं कर पाई। इन 17 में से 15 टेस्ट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे। मौजूदा फॉर्म को देखकर भी यही लग रहा है कि उनकी राह अभी और कठिन होने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए इधर किंग कोहली ने फिर पकड़ी रफ्तार, उधर भुवी ने पर्पल कैप झटककर सबको छोड़ा पीछे
इतिहास रचने की दहलीज पर 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi, 43 रन बनाते ही IPL में कर देंगे ये बड़ा कमाल
T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, जानें किसे सौंपी गई टीम की कमान?
RCB से मिली शर्मनाक हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई खुशखबरी, अगले मुकाबले में खेलेगा ये मैच विनर खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में भी दिखाई दमदारी
गाबा में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मैच का रुख अपने नियंत्रण में रखा। 65 रन के छोटे लक्ष्य को कंगारू टीम ने सिर्फ 10 ओवर में 8 विकेट से चेज कर लिया। इससे पहले पर्थ में भी इंग्लैंड को करारी हार झेलनी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें: मैदान पर तकरार! जोफ्रा आर्चर ने फेंकी 150 KMPH की बाउंसर, गुस्से से आग-बबूला हुए स्टीव स्मिथ- VIDEO
ऑस्ट्रेलिया की टीम अब पांच मैचों की एशेज सीरीज में 2-0 से आगे है। इस तेज शुरुआत के बाद स्टोक्स एंड कंपनी पर तीसरे टेस्ट से पहले दबाव और बढ़ गया है। सीरीज का अगला मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा, जहां इंग्लैंड टीम को वापसी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।
