Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, तो शोएब अख्तर को क्यों लगी मिर्ची? कहा- उन्होंने क्रिकेट बर्बाद…

Shoaib Akhtar Statement on BCCI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विवादित बयान देते हुए कहा कि बीसीसीआई ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 09, 2026 | 08:29 PM

शोएब अख्तर और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shoab Akhtar on Board of Control for Cricket in India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 08 मार्च 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस शानदार जीत के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल देखने को मिला। क्रिकेट फैंस से लेकर दिग्गज खिलाड़ियों और नेताओं तक, हर कोई टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देता नजर आया। हालांकि पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस जीत को लेकर अलग ही माहौल देखने को मिला। वहां के कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन जब भारत ने खिताब जीत लिया तो कई लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

उन्होंने (BCCI) क्रिकेट बर्बाद कर दिया है- शोएब अख्तर

भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उन्होंने एक टीवी शो के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पर टिप्पणी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। अख्तर ने बीसीसीआई की तुलना एक अमीर बच्चे से करते हुए कहा कि भारत अपनी ताकत दिखाने के लिए कमजोर टीमों के साथ खेलता है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस देखने को मिली और क्रिकेट फैंस ने भी इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

अख्तर ने पाकिस्तान के टीवी शो ‘गेम ऑन है’ पर बात करते हुए कहा कि “ये कुछ वैसा ही है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर बच्चा सभी गरीब बच्चों को बुलाकर कहता है, ‘चलो क्रिकेट खेलते हैं।’ भारत हमारे साथ ठीक यही कर रहा है। आठ टीमों में से वे चार को रखते हैं और उन चार में से वे तीन को फिर से बुलाते हैं और आगे बढ़ते हैं। फिर वे कहते हैं, ‘देखो, मैं जीत गया।’ उन्होंने पूरा क्रिकेट बर्बाद कर दिया है।”

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक शर्मा का सपना हुआ पूरा, पिता ने बताया कैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देखा था ये ख्वाब

T20 World Cup 2026: ‘हर दर्द ने मुझे मजबूत बनाया…’, खिताब जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup 2026 की टीम में इन खिलाड़ियों को लगी लॉट्ररी, जीत के बावजूद भी ICC ने भारत से नहीं चुना कप्तान

ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल, पाक बल्लेबाज ने भी मारी एंट्री

ये भी पढ़ें: इधर ट्रॉफी पर ट्रॉफी जीत रही टीम इंडिया, उधर पाकिस्तान में संन्यास लेने को मजबूर हो गया 24 साल का ये खिलाड़ी

भारत ने लगातार जीती तीन आईसीसी ट्रॉफी

भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पिछले दो सालों के भीतर टीम इंडिया ने लगातार तीन बड़े आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं। सबसे पहले 2024 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने जीत हासिल की और यह ट्रॉफी भी रोहित शर्मा की कप्तानी में आई। अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने फिर इतिहास रच दिया है। इस तरह टीम इंडिया लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने में सफल रही है।

Shoeb akhtar angry reaction after india win t20 world cup 2026 bcci comment viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2026 | 07:19 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • Shoaib Akhtar
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.