बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका, सलीम सफी टीम से बाहर
Afghanistan Cricket Team: टीम के युवा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें कमर में दर्द (एडक्टर) की समस्या के कारण सीरीज से हटाया गया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी (फोटो- IANS)
AFG vs BAN: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 8 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। लेकिन अफगानिस्तान की टीम को इस सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें कमर में दर्द (एडक्टर) की समस्या के कारण सीरीज से हटना पड़ा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पुष्टि की है कि टीम के फिजियो का मानना है कि पहले वनडे तक सलीम पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे।
एसीबी ने कहा कि सलीम अपनी फिटनेस लौटने तक हाई परफॉर्मेंस सेंटर में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। बोर्ड ने यह भी जोड़ा कि सलीम टीम के लिए भविष्य में महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उनकी चोट से टीम को केवल अस्थायी झटका लगा है। इस कदम से अफगानिस्तान की पेसिंग डिपार्टमेंट को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन युवा खिलाड़ियों को मौके मिल सकते हैं। टीम प्रबंधन अब योजना बना रहा है कि बिना सलीम के पहले मैच में टीम का संतुलन कैसे बनाए रखा जाए।
बिलाल शमी हुए टीम में शामिल
23 वर्षीय सफी ने अफगानिस्तान के लिए एक टेस्ट, दो वनडे और एक टी20 मैच खेला है। सफी की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज बिलाल सामी को रिजर्व पूल से अफगानिस्तान की मुख्य टीम में शामिल किया गया है। बिलाल सामी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला है।
सम्बंधित ख़बरें
वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अफगानिस्तान को झटका, ICC ने कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पर लिया सख्त एक्शन
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
IND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन
8 अक्टूबर को है पहला मैच
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 8 अक्टूबर को सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। इसके बाद 11 अक्टूबर को दोनों देश सीरीज का दूसरा मैच खेलेंगे। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीनों मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आयोजित होंगे।
वनडे सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसमें बांग्लादेश ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। बांग्लादेशी टीम सीरीज का पहला मैच 4 विकेट से जीती, जिसके बाद अगले मुकाबले को 2 विकेट से अपने नाम किया। यहां से अफगानिस्तान के पास सीरीज का अंतिम मुकाबला जीतकर सम्मान बचाने का मौका था, लेकिन ये मैच भी टीम ने 6 विकेट से गंवा दिया।
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन, आईसीसी ने लगाई पाकिस्तानी बल्लेबाज को फटकार
वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, बशीर अहमद, रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, एम गजनफर, अब्दुल्लाह अहमदजई, बिलाल सामी।
IANS इनपुट के साथ
