- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Womens World Cup Icc Reprimands Pakistani Batsman For Breaching Code Conduct Against India
IND W vs PAK W: भारत के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन, आईसीसी ने लगाई पाकिस्तानी बल्लेबाज को फटकार
- Written By: संजय बिष्ट
ICC Rules: मैच के दौरान पाकिस्तान की पारी के 40वें ओवर में यह घटना हुई। ओवर की पांचवीं गेंद पर स्नेह राणा ने शानदार कैच पकड़ा, जिसे हरमनप्रीत कौर ने हवा में पकड़कर आउट कराया।

पाकिस्तानी महिला बल्लेबाज सिदरा आमीन (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Women’s ODI World Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज सिदरा अमीन का व्यवहार चर्चा में आया। मैच के दौरान पाकिस्तान की पारी के 40वें ओवर में यह घटना हुई। ओवर की पांचवीं गेंद पर स्नेह राणा ने शानदार कैच पकड़ा, जिसे हरमनप्रीत कौर ने हवा में पकड़कर आउट कराया। आउट होने के बाद सिदरा ने गुस्से में अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा।
इस व्यवहार के कारण आईसीसी ने सिदरा अमीन को आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई। यह घटना दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी चर्चा का विषय बनी। आईसीसी के नियमों के अनुसार खिलाड़ी को मैदान पर अनुचित व्यवहार से बचना चाहिए। ऐसे मामले में चेतावनी या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है।
सिदरा को दोषी पाया गया
सिदरा को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह ‘किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग’ से संबंधित है। इसके अलावा, सिदरा अमीन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह 24 महीनों की अवधि में सिदरा का पहला अपराध था।
सम्बंधित ख़बरें
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
लेवल 1 के उल्लंघन के परिणामस्वरूप कम से कम आधिकारिक फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के अधिकतम 50 फीसदी तक का जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 247 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से हरलीन देओल ने 65 गेंदों में सर्वाधिक 46 रन जोड़े। डायना बेग ने पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। उनके अलावा, सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना को 2-2 विकेट हाथ लगे।
ये भी पढ़ें: अब विदेशी लीग में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी, 1 दिसंबर से शुरु होगा टूर्नामेंट का आगाज
इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 43 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 9 चौके शामिल रहे। उनके अलावा, नतालिया परवेज ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि स्नेह राणा को 2 सफलताएं हाथ लगीं।
एजेंसी इनपुट के साथ
Womens world cup icc reprimands pakistani batsman for breaching code conduct against india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बर्थडे केक काटने से पहले यह जान लें मोमबत्ती बुझाना चाहिए या नहीं, जानिए क्या बोलता है ज्योतिष विज्ञान
Jun 05, 2026 | 03:59 PMपुणे मेट्रो की हिंजवडी-शिवाजीनगर लाइन के पहले चरण का उद्घाटन तय, जानें कब खत्म होगा पुणेवासियों का इंतजार?
Jun 05, 2026 | 03:59 PMPM Kisan 23th Installment: जून में नहीं आएगी 23वीं किस्त! जानिए किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 रुपये
Jun 05, 2026 | 03:57 PMसंभाजीनगर: अवैध रेत-मुरुम परिवहन पर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन: 7 स्थानों पर छापेमारी, 76.91 लाख का माल जब्त
Jun 05, 2026 | 03:56 PMBJP को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! अन्नामलाई ने बनाई नई पार्टी, चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Jun 05, 2026 | 03:51 PMKareena Kapoor Post: करीना कपूर का आमरस लव हुआ वायरल, बोलीं-‘खाने के बाद ये तो बनता है ना’
Jun 05, 2026 | 03:51 PMWardha MLC Election: में अग्रवाल सहित एड. कोठारी ने वापस लिया नामांकन, लखानी की जीत की राह अब साफ
Jun 05, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM














