Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अफगानिस्तान क्रिकेट में जोनाथन ट्रॉट का युग खत्म, नए कोच की तलाश में जुटा ACB; अब होगी नए दौर की शुरुआत

Afghanistan Cricket Board: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल खत्म हो गया है। जिसके बाद अब बोर्ड ने नए कोच की तैयारी शुरू कर दी है। श्रीलंका दौरे से पहले नया कोच मिल जाएगा।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 21, 2026 | 02:53 PM

अफगानिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Afghanistan is Searching for a New Head Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया है। अफगानिस्तान सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। विश्व कप में अफगानिस्तान का सफर खत्म होने के साथ ही लगभग 4 साल से टीम के हेड कोच रहे जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) अब नए कोच की तलाश में है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए कोच के लिए एक शर्त रखी है। एसीबी चाहता है कि नया कोच और सहयोगी स्टाफ अफगानिस्तान में ही रहकर देश के खिलाड़ियों के साथ काम करें। ऑफ सीजन के दौरान भी वो ज्यादा से ज्यादा सेवा दे सके। अब कोच के कॉन्ट्रैक्ट में ही लिखा होगा कि उनका कार्यस्थल अफगानिस्तान में ही होगा।

नए कोच का कार्यस्थल अफगानिस्तान होगा

एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने कहा, “हमने अनुबंध में कहा है कि उनका कार्यस्थल अफगानिस्तान होगा। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम के कोच हमारे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखें। जब कोई सीरीज शेड्यूल न हो, तो उन्हें नेशनल टीम की कमजोरियों को सुधारने पर काम करना चाहिए।”

सम्बंधित ख़बरें

Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला

T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड

नए कोच की तलाश शुरू

उन्होंने कहा, “ट्रॉट का उत्तराधिकारी ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नए कोच का नाम श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले फाइनल कर लिया जाएगा। साउथ अफ्रीका से दो और एक एशियन का नाम हेड कोच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनके इंटरव्यू भी हो चुके हैं।” नसीब खान ने फिलहाल शॉर्टलिस्ट किए गए नामों का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि नए कोच के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट का नया दौर शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: जोनाथन ट्रॉट ने चार साल बाद अफगानिस्तान क्रिकेट को कहा अलविदा, नम आंखों से ली विदाई

2022 में जोनाथन ट्रॉट बने थे अफगानिस्तान के कोच

जोनाथन ट्रॉट ने 2022 में अफगानिस्तान टीम के साथ काम शुरू किया था और अपने 4 साल के कार्यकाल में अफगानिस्तान को एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित किया है। अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका जैसी टीमों को हराया। टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराया और सेमीफाइनल खेली। टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर नहीं जा पाई। इसके बावजूद ट्रॉट ने न सिर्फ टी20 में बल्कि टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भी टीम के लिए बतौर कोच जो योगदान दिया है, उसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

Afghanistan cricket jonathan trott era ends acb searching for new head coach

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Afghanistan Cricket Board
  • Afghanistan Cricket Team
  • ICC T20 World Cup
  • Jonathan Trott
  • Rashid Khan
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.