- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Adar Poonawalla To Place Strong And Competitive Bid To Buy Ipl Franchise Rcb
RCB की मालिकाना जंग में नए दावेदार की एंट्री, मशहूर बिजनेसमैन के ट्वीट से क्रिकेट जगत में मची हलचल
Adar Poonawalla: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और मशहूर उद्योगपति अदार पूनावाला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदने में सार्वजनिक रूप से दिलचस्पी दिखाई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

आरसीबी ट्रॉफी जीतने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Adar Poonawalla confirms being interested in buying RCB: आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह से हो सकती है। इस आईपीएल से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ऑनर बदल सकता है। आईपीएल 2026 के शुरू होने से कई महीनों पहले ये खबरें चल रही हैं। इन खबरों के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और मशहूर उद्योगपति अदार पूनावाला ने आरसीबी को खरीदने में दिलचस्पी सार्वजनिक रूप से दिखाई है।
अदार पूनावाला ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आने वाले कुछ महीनों में आरसीबी के लिए एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बोली लगाने की तैयारी कर रहा हूं। यह आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है।” अदार पूनावाला के इस बीड में शामिल होने के बाद अब प्रतिस्पर्धी और बढ़ गई है। अब कंपनियों को आरसीबी टीम का मालिकाना हक पाने के लिए और बड़ी बोली लगानी होगी।
Over the next few months, will be putting in a STRONG and COMPETITIVE bid for @RCBTweets, one of the best teams in the IPL. — Adar Poonawalla (@adarpoonawalla) January 22, 2026
आईपीएल 2025 में टीम के चैंपियन बनने और सेलिब्रेशन के दौरान हुए हादसे के बाद फ्रेंचाइजी के बिकने की चर्चाएं होती रही हैं। पूर्व में भी कई बार फ्रेंचाइजी के बिकने की खबर आई है जो अब तक गलत साबित हुई है, लेकिन आरसीबी के चैंपियन बनने, टीम की फैन फॉलोइंग और हाल में हुए विवादों के बाद मालिकाना हक बदलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: क्या धोनी खेलेंगे पूरा सीजन? सस्पेंस खत्म, CSK के CEO ने ‘थाला’ की उपलब्धता पर दिया बड़ा बयान
IPL 2026 का बिगुल बजा, पहले फेज में 20 दिन के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पहले मैच में RCB से भिड़ेगी ये टीम
पाकिस्तान टीम खुद करवा रही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बेइज्जती, तोड़ा 27 साल पुराना बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
PAK vs BAN: बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, नाहिद राणा के ‘पंजे’ से पाकिस्तान हुआ पस्त, फिर कटाई नाक
ये कंपनियां भी है दावेदार
जानकारी के मुताबिक पूनावाला के अलावा, विजय किरागंदूर की कंपनी होम्बले फिल्म्स भी आरसीबी को खरीदने की दौड़ में शामिल मानी जा रही है। होम्बले फिल्म्स ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की निर्माता है।
आईपीएल 2025 का जीता था खिताब
आरसीबी आईपीएल की मौजूदा चैंपियन है। लगातार 17 साल निराशा झेलने के बाद आरसीबी ने 18वें सीजन (आईपीएल 2025) में पहली बार खिताब जीता। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने फाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताबी जीत का स्वाद चखा था।
यह भी पढ़ें: आपने भारतीय बैडमिंटन को विश्व मंच पर स्थापित किया, साइना नेहवाल के रिटायरमेंट पर विराट कोहली ने दी बधाई
विजयी परेड में हुआ था हादसा
खिताबी जीत के बाद चार जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम प्रबंधन, खिलाड़ी और फैंस जश्न मनाने के लिए जुटे थे। करीब तीन लाख लोग जीत का जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे, जो प्रशासन की उम्मीद से ज्यादा थी। स्टेडियम के बाहर बेकाबू हुई भीड़ की वजह से भगदड़ मची और 11 लोगों की इसमें जान चली गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इससे टीम की छवि को बड़ा झटका पहुंचा था।
Adar poonawalla to place strong and competitive bid to buy ipl franchise rcb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, दुल्हन के रेड साड़ी लुक ने जीता दिल
Mar 11, 2026 | 10:21 PM‘यह लाइन कभी खत्म क्यों नहीं होती मेरे भाई?’ गैस की किल्लत को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Mar 11, 2026 | 10:14 PM‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PMUP News: प्रधानी का चुनाव लड़ने वालों के लिए बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट
Mar 11, 2026 | 10:04 PM‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM‘न सुन्नी, न शिया… पहले मुसलमान’, जंग में ईरान के साथ खड़ा हुआ तुर्किए, एर्दोगन ने दी ‘महाविनाश’ की चेतावनी
Mar 11, 2026 | 09:58 PMमैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM
आस्था या अपराध? अयोध्या में आसाराम की एंट्री पर सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
Mar 11, 2026 | 02:09 PM
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM














