-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Abhishek Sharma Big Record Sa Vs India T20 Series December 2025
SA सीरीज में होगा बड़ा धमाका! अभिषेक शर्मा रच सकते हैं इतिहास, इस खास मामले में बनेंगे नंबर-1?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Abhishek Sharma Record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा से टीम को काफी उम्मीद है।

अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma top run scorer in T20Is in 2025: टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस वक्त जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। साल 2025 उनके करियर के बेहतरीन वर्षों में से एक साबित हो रहा है, जहां उन्होंने इस फॉर्मेट में लगातार रन बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए बड़ी ताकत बनकर उभरी है।
अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी सभी की नजरें अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी। इस सीरीज में उनके पास एक बड़ा व्यक्तिगत और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।
सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका
साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर्स टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट शीर्ष पर हैं। उन्होंने इस साल 25 पारियों में 936 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा चौथे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने 2025 में अब तक 17 टी20 मैचों में 756 रन बनाए हैं। यदि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 181 रन और जोड़ लेते हैं, तो वह इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या अभिषेक इस सुनहरे मौके को भुना पाते हैं या नहीं।
अन्य बल्लेबाजों का भी रहा शानदार प्रदर्शन
साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने के मामले में बांग्लादेश के तंजीद हसन दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 27 मैचों में 775 रन बनाए हैं। वहीं पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 26 मैचों में 771 रन बनाए हैं और वह इस सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास भी अच्छी फॉर्म में दिखे हैं। उन्होंने 25 मैचों में 635 रन बनाकर इस साल टी20 इंटरनेशनल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा के आंकड़े
अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उनके बल्ले से 37.48 के औसत से 1012 रन निकले हैं। उनकी बल्लेबाजी का सबसे खास पहलू उनका आक्रामक अंदाज है, जिसका अंदाजा 189.51 के शानदार स्ट्राइक रेट से लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का कहर जारी…एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के उड़ाए होश
इस दौरान अभिषेक ने दो शतक और छह अर्धशतक जमाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन का रहा है। फिलहाल अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए केवल टी20 फॉर्मेट में ही डेब्यू किया है, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन वह कर रहे हैं, उससे आने वाले समय में अन्य फॉर्मेट्स के दरवाजे भी उनके लिए खुल सकते हैं।
Abhishek sharma big record sa vs india t20 series december 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PME20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














