-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rinku Singh Tdm Sayd Mushtaq Ali 2025 Up Win
240 का स्ट्राइक रेट! टीम इंडिया से बाहर होने के बाद रिंकू सिंह ने दिखाया रौद्र रूप, खेली तूफानी पारी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Rinku Singh: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया से बाहर रिंकू सिंह ने सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ 240 के स्ट्राइक रेट से धमाकेदार पारी खेली।

रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Rinku Singh in Syed Mushtaq Ali Trophy: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद 9 दिसंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए बीसीसीआई ने 3 दिसंबर को टीम का ऐलान कर दिया। इस स्क्वाड में हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई, लेकिन रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली।
रिंकू को एशिया कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद रिंकू ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
रिंकू सिंह का विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन
सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में चार दिसंबर को ग्रुप-बी में उत्तर प्रदेश की टीम ने चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबला खेला। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। इस पारी में रिंकू सिंह ने सिर्फ 10 गेंदों में 24 रन की तूफानी पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 240 रहा और उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए। इस पारी ने टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही समीर रिजवी ने 42 गेंदों में 70 रन बनाकर टीम के स्कोर को और मजबूत किया।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका क्रिकेट XI ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की खोली पोल, पहले 20 ओवर में नहीं टूटी एक भी साझेदारी
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान
यूपी की गेंदबाजी ने दी तीसरी जीत
212 रन के स्कोर का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम 20 ओवर में 172 रन पर ही सिमट गई। यूपी की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 3 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा विपराज निगम ने 2 विकेट लिए जबकि शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और प्रशांत वीर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें: बिहार के लाल ने फिर किया कमाल! वैभव सूर्यवंशी के चौके-छक्कों की बरसात से विरोधी हुए ढेर
ग्रुप-बी में यूपी की स्थिति
इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश ने सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अपने पांचवें मुकाबले में तीसरी जीत दर्ज की। टीम अब ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। रिंकू सिंह के विस्फोटक प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वह टीम इंडिया के लिए बड़े मुकाबलों में भी धमाका कर सकते हैं। टीम के लिए यह जीत न केवल पॉइंट्स के लिहाज से महत्वपूर्ण रही बल्कि खिलाड़ियों के मनोबल को भी बढ़ाया।
Rinku singh tdm sayd mushtaq ali 2025 up win
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














