ब्रॉक लेसनर की SummerSlam में धमाकेदार वापसी, 2 कारणों से लौटा बचपन का WWE स्टार
Brock Lesnar Returns WWE SummerSlam: ब्रॉक लेसनर कई लोगों के लिए उनके बचपन के WWE सुपरस्टार हैं। 90 के दशक के लोग उनकी फाइट को देखने के लिए टी.वी. सेट से चिपके रहते थे।
- Written By: संजय बिष्ट
ब्रॉक लेसनर (फोटो सोर्स- WWE)
Reasons Why Brock Lesnar Return: स्टार ब्रॉक लेसनर ने WWE SummerSlam 2025 में खतरनाक वापसी कर फैंस को हैरान कर दिया है। शो के अंत में ब्रॉक लेसनर ने जॉन सीना पर अपने सिग्नेचर मूव F5 लगाकर तहलका मचा दिया। इस दौरान उनका ये नया लुक भी चर्चा का कारण बना। जिसमें उनके लुक में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिला। उनकी इस जोरदार वापसी ने हर किसी को हैरान कर दिया। आखिर क्या वजह रही कि ‘द बीस्ट’ ने इतने खतरनाक अंदाज में रिंग में कदम रखा?
उनकी इस वापसी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए दो प्रमुख वजहों पर नजर डालते हैं कि ब्रॉक लेसनर ने SummerSlam में इतने आक्रामक और प्रभावशाली तरीके से वापसी क्यों की। क्या यह WWE में उनकी पुरानी बादशाहत को फिर से स्थापित करने की कोशिश है, या फिर कोई नई कहानी की शुरुआत? उनके इस रिटर्न ने फैंस के बीच उत्साह और सवाल दोनों खड़े कर दिए हैं।
1. फैंस की पुकार-दो साल का इंतजार और फिर लौट आया बचपन का सुपरस्टार
ब्रॉक लेसनर कई लोगों के लिए उनके बचपन के WWE सुपरस्टार हैं। 90 के दशक के लोग उनकी फाइट को देखने के लिए टी.वी. सेट से चिपके रहते थे। इससे पहले वो आखिरी बार दो साल पहले WWE की रिंग में दिखें थे। उस दौरान उन्होंने SummerSlam 2023 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यहां पर लेसनर ने कोडी रोड्स के खिलाफ धांसू मुकाबला खेला था, लेकिन उस मैच में हार गए थे। जिसके बाद अचानक से रिंग से गायब हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
खबर है कि एक कानूनी विवाद में उनका नाम आने के चलते उन्हें मजबूरन एक्शन से दूर रहना पड़ा। फिर फैंस उनकी वापसी के लिए बेताब थे। फैंस सोशल मीडिया पर ट्रिपल एच से लगातार ब्रॉक लेसनर की वापसी की मांग कर रहे थे। अब जाकर ट्रिपल एच ने फैंस की इस मांग को पूरा करते हुए ‘द बीस्ट’ की SummerSlam 2025 में धमाकेदार वापसी कराई है।
2. जेनल ग्रांट केस से मिली राहत
जेनल ग्रांट केस ने WWE को बड़े रूप से प्रभावित किया है। इस केस के चलते विंस मैकमैहन को अपनी अहम भूमिका गंवानी पड़ी थी। जेनल ग्रांट केस में ब्रॉक लेसनर का नाम भी उछला था। इस कारण वो विवादों के घेरे में आ गए थे। इस बारे में बात करते हुए कुछ समय पहले डेनियल कॉर्मियर ने खुलासा किया कि TKO ने लेसनर पर प्रतिबंध लगा दिया था।
ये भी पढ़ें: सबसे बड़ा सवाल- 5वें दिन क्रिस वोक्स बल्लेबाजी करेंगे या नहीं? रूट ने दिया जवाब
रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी (ब्रॉक लेसनर) वापसी तभी संभव थी, जब वकील और TKO उन्हें अनुमति दें। ऐसे में लेसनर को इस मामले में राहत मिली होगी, जिसके बाद SummerSlam 2025 में उनकी वापसी हो सकी। फिलहाल नवभारत लाइव इस बात की पुष्टि नहीं करता है। जब इस मामले की पुरी बात सामने आएगी तभी लोगों को सच्चाई के बारे में पता चल पाएगा।
