-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Chris Woakes Will Bat If Needed Joe Root Ind Vs Eng
सबसे बड़ा सवाल- 5वें दिन क्रिस वोक्स बल्लेबाजी करेंगे या नहीं? रूट ने दिया जवाब
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Joe Root about Chris Woakes: ओवल टेस्ट के पांचवे दिन टीम इंडिया को जीतने के लिए 4 विकेट की जरूरत है। वहीं, कई लोगों का कहना था कि इंग्लैंड के लिए चोटिल क्रिस वोक्स बल्लेबाजी नहीं करेंगे।

क्रिस वोक्स के बारे में जो रूट ने दिया अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ओवल में सीरीज का पांचवा व अंतिम मुकाबला टेस्ट खेला जा रहा है। आज यानी सोमवार 4 अगस्त को इस टेस्ट का अंतिम दिन है। कुल मिलाकर अब ये टेस्ट मुकाबला निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। इस दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन बनाने होंगे। दूसरी तरफ, उसके खाते में कुल 4 विकेट शेष हैं। वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत होगी।
इससे पहले ये कहा जा रहा था कि भारतीय टीम को 4 नहीं बल्कि 3 विकेट लेने होंगे, क्योंकि क्रिस वोक्स चोटिल थे। लेकिन अब बल्लेबाज जो रूट ने उनके खेलने या न खेलने के बारे में अपडेट दे दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के पांचवें दिन चोटिल क्रिस वोक्स बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। ओवल मैच के पहले दिन फिल्डिंग करते समय वोक्स को कंधे में चोट लग गई थी और इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे।
यदि इंग्लैंड 35 रन बनाने में सफल हुआ तो वो सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लेगा। वोक्स की जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। क्रिस वोक्स ने रविवार को ओवल के इनडोर नेट्स में थ्रोडाउन के साथ अभ्यास किया और सोमवार को अंतिम दिन के लिए सफेद जर्सी पहनकर बल्लेबाजी की तैयारी पूरी कर ली। इंग्लैंड ने 374 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन स्टंप्स तक 6 विकेट पर 339 रन बना लिए थे। रूट ने दिन में पहले अपना 39वां टेस्ट शतक जड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
जरूरत पड़ने पर वोक्स तैयार- जो रूट
बल्लेबाज जो रूट ने क्रिस वोक्स के बारे में बात करते हुए कहा कि “वह हम सभी की तरह पूरी तरह से तैयार है।” उन्होंने कहा, “यह उस तरह की सीरीज रही है, जहां खिलाड़ियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी है। उम्मीद है कि यह उस हद तक नहीं पहुंचेगा। लेकिन एक समय पर उन्होंने कुछ थ्रोडाउन किए थे, और जरूरत पड़ने पर वह तैयार हैं।” इंग्लैंड ने अभी तक वोक्स की चोट की पूरी गंभीरता का खुलासा नहीं किया है, हालांकि रूट ने कहा कि 36 वर्षीय खिलाड़ी को अभी भी कुछ दर्द हो रहा है।
ये भी पढ़ें: गिल का आकाश से सवाल, बोले- इंजेक्शन लिया? वायरल वीडियो से क्रिकेट जगत में हलचल!
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट का उदाहरण देते हुए कहा कि इस सीरीज में खिलाड़ी अपनी चोट की परवाह किए बगैर टीम की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वोक्स भी इंग्लैंड के लिए इस तरह जोखिम लेने के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो वह हमें जीत दिलाएंगे और एक अविश्वसनीय सीरीज जिताएंगे।
एजेंसी इनपुट के साथ
Chris woakes will bat if needed joe root ind vs eng
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














