Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम

Germany vs Paraguay: 2026 फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में पराग्वे ने चार बार की विश्व विजेता जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 30, 2026 | 06:51 AM

Germany vs Paraguay Match, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Germany vs Paraguay FIFA World Cup Match: 2026 फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में फुटबॉल जगत को एक बड़ा झटका लगा है, जब चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में पराग्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय समय के अनुसार मंगलवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में निर्धारित और अतिरिक्त समय के बाद भी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ।

मैच में बड़ा उलटफेर

फॉक्सबरो के गिलेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत से ही तनाव का माहौल था। पराग्वे ने मैच के 42वें मिनट में गोल कर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी और हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 से उनके पक्ष में रहा। हालांकि, दूसरे हाफ में वापसी करते हुए जर्मनी के स्टार खिलाड़ी काई हैवर्ट्ज ने 54वें मिनट में एक शानदार हेडर के जरिए अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, 75वें मिनट में इस स्टार खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच, पहली बार टॉप 16 में बनाई जगह

Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर

FIFA 2026: डेब्यू वर्ल्ड कप में केप वर्डे का ऐतिहासिक ‘ड्रीम रन’, नॉकआउट में मेसी की अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

इसके बाद निर्धारित 90 मिनट और फिर 30 मिनट के अतिरिक्त समय में कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी। मैच के दौरान जर्मनी के जोनाथन ताह ने एक गोल किया था, लेकिन VAR जांच के बाद उसे फाउल के कारण रद्द कर दिया गया, जो अंत में जर्मनी के लिए भारी पड़ा।

जर्मनी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

इस हार के साथ ही जर्मनी का एक बेहद शानदार रिकॉर्ड भी टूट गया। पराग्वे से हारने से पहले, जर्मनी की टीम फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी भी पेनल्टी शूटआउट नहीं हारी थी। कागजों पर मजबूत मानी जा रही जर्मन टीम की ओर से पेनल्टी शूटआउट में काई हैवर्ट्ज, निक वोल्टेमाडे और जोनाथन ताह अपने शॉट को गोल में बदलने में असफल रहे। इतना ही नहीं, अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नोयर की मौजूदगी के बावजूद जर्मनी यह मैच नहीं बचा सका।

दूसरी ओर, पराग्वे की टीम ने धैर्य का परिचय दिया। हालांकि उनके खिलाड़ी एंटोनियो सानाब्रिया और फाबियान बालबुएना ने पेनल्टी मिस की, लेकिन ‘सडन डेथ’ के रोमांचक क्षणों में जोसे कानाले ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

Paraguay make history! 🇵🇾 After scoring their first-ever @FIFAWorldCup knockout goal, they went on to defeat Germany on penalties and secure a spot in the Round of 16 👏 pic.twitter.com/4L8MNH5qLt — FIFA (@FIFAcom) June 29, 2026

यह भी पढ़ें:- ‘हरमनप्रीत अकेली जिम्मेदार नहीं,’ टीम इंडिया के बाहर होने पर भड़कीं अंजुम चोपड़ा; किसे ठहराया जिम्मेदार?

आंकड़ों में बड़ा अंतर

फीफा रैंकिंग के लिहाज से यह मुकाबला ‘डेविड बनाम गोलियत’ जैसा था। जर्मनी जहां वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें स्थान पर है, वहीं पराग्वे की रैंकिंग 41वीं है। दोनों टीमों के बीच 31 पायदानों का बड़ा अंतर होने के बावजूद पराग्वे ने 1992 में रैंकिंग शुरू होने के बाद नॉकआउट चरण का चौथा सबसे बड़ा उलटफेर कर दिखाया। यह पराग्वे की वर्ल्ड कप इतिहास में पेनल्टी शूटआउट के जरिए दूसरी जीत है और जर्मनी के खिलाफ उनकी पहली नॉकआउट जीत के रूप में दर्ज हुई है।

Germany vs paraguay fifa world cup 2026 upset penalty shootout

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 06:51 AM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.