-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Best Option For England To Make Bold Decisions Joe Root
इंग्लैंड के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प साहसिक फैसले करना: जो रूट
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
ब्रिसबेन: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को एशेज श्रृंखला के शुरूआती मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से मिली नौ विकेट की हार के बाद पहले बल्लेबाजी करने के अपने फैसले और टीम चयन में दो अनुभवी तेज गेंदबाजों को बाहर करने के निर्णय से भी कोई परेशानी नहीं लगती। उन्होंने बस इतना कहा कि मैदान में खिलाड़ियों को और अधिक रक्षात्मक तरीके से सजाने से बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच को आक्रामक बल्लेबाजी के खिलाफ कुछ मदद मिल सकती थी।
रूट ने कहा कि ऐसा करने से श्रृंखला के लिये लीच के आत्मविश्वास में थोड़ी बढ़ोतरी होती। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसके लिये खुद को जिम्मेदार मानता हूं। इससे उसके लिये काफी मुश्किल हो गयी और यह जिम्मेदारी शायद चयन के बजाय मेरे कंधों पर थी।” लीच के शुरूआती एकादश में स्थान की पुष्टि टॉस होने के समय ही हुई थी जिसमें इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड को शामिल नहीं किया। पर इससे इंग्लैंड को मदद नहीं मिली जिसने श्रृंखला की पहली ही गेंद पर एक विकेट गंवा दिया था और टीम महज 147 रन पर सिमट गयी थी जिसके बाद तेज बारिश से पहले दिन का खेल समाप्त हो गया था।
सम्बंधित ख़बरें
World Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
भारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरे इतने अच्छे नहीं रहे जिसमें उसे नौ मैचों में हार मिली, एक ड्रा रहा और टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। रूट ने कहा, ‘‘हमें साहसिक होना होगा। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे लगता है कि (बल्लेबाजी) सही फैसला था।” उन्होंने कहा, ‘‘चयन के मामले में हम थोड़ा अलग कर सकते थे लेकिन हम हमारे आक्रमण में और चीजों को बदलने के तरीकों में विभिन्नता चाहते थे।” ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड और क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड के लिये मौके बनाये लेकिन कुछ कैच छूटने और खराब क्षेत्ररक्षण ने उन्हें निराश किया।
आल राउंडर बेन स्टोक्स को रन-अप में मुद्दे हुए और वह चोट से परेशान दिख रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के चार एशेज दौरों के अनुभवी ब्राड को टीम से बाहर करना हैरानी भरा फैसला था। इस फैसले की पुष्टि जिम्मी एंडरसन के श्रृंखला के शुरूआती मुकाबले के लिये आराम दिये जाने के बाद हुई। इस जोड़ी ने मिलकर 315 टेस्ट मैचों में 1,156 विकेट चटकाये हैं। लेकिन दोनों चोटों से वापसी कर रहे हैं। अब दोनों एडीलेड में गुरूवार से शुरू हो रहे दिन-रात्रि मैच में वापसी करेंगे।
उनकी गेंद को स्विंग करने की काबिलियत इंग्लैंड के लिये इन परिस्थितियों में अहम हो सकती है। रूट ने कहा, ‘‘आप उन खिलाड़ियों पर सवाल नहीं उठा सकते जो मैदान में थे, हमारे तेज गेंदबाजों ने कई मौके बनाये। हम उनका फायदा नहीं उठा पाये।” उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह जानना अच्छा है कि (ब्राड और एंडरसन) फिट होकर उपलब्ध होंगे।” (एजेंसी)
Best option for england to make bold decisions joe root
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
Jul 26, 2026 | 03:40 PMछात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
Jul 26, 2026 | 03:37 PMक्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Jul 26, 2026 | 03:35 PMमध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
Jul 26, 2026 | 03:33 PMAmaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना
Jul 26, 2026 | 03:32 PMपिंपरी में PMPML ई-बस सेवा बेहाल, तकनीकी खराबी से ट्रिप रद्द; रोजाना हजारों यात्री परेशान
Jul 26, 2026 | 03:31 PMशिवाजी पार्क परिसर में आया भारी जनसैलाब, इन तस्वीरों में देखें ठाकरे ब्रदर्स क अभिनंदन मोर्चे की पूरी कहानी
Jul 26, 2026 | 03:30 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














