- Hindi News »
- Sports »
- Ban Vs Pak Shoaib Malik Sania Mirzas Sons Health Deteriorated Malik Left Bangladesh Tour Midway And Left For Dubai
शोएब मलिक-सानिया मिर्जा के बेटे की तबीयत हुई खराब, मलिक बांग्लादेश दौरा बीच में छोड़ दुबई रवाना
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
ढाका: पाकिस्तान के अनुभवी हरफनमौला शोएब मलिक (Shoaib Malik) अपने बेटे की बीमारी के कारण सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतराष्ट्रीय मैच में नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यह जानकारी दी। मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की है और इस दंपति का तीन साल का बेटा इजहान है।
पीसीबी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘शोएब मलिक अपने बच्चे की बीमारी के कारण सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे और वह मैच से पहले दुबई के लिए रवाना हो जाएंगे।” हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संपन्न हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पाकिस्तान तीन मैचों की इस टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 2-0 से आगे है।
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
पीसीबी ने इसके साथ ही कहा कि टेस्ट टीम के सदस्य इस मैच के बाद चटगांव रवाना होंगे जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के सदस्य मंगलवार को दुबई के रास्ते पाकिस्तान लौटेंगे। पाकिस्तान और बांग्लादेश विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दो मैच खेलेंगे। इस श्रृंखला का पहला टेस्ट चटगांव (शुक्रवार से) जबकि दूसरा टेस्ट ढाका (चार से आठ दिसंबर) में खेला जायेगा। (एजेंसी)
Ban vs pak shoaib malik sania mirzas sons health deteriorated malik left bangladesh tour midway and left for dubai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














