- Hindi News »
- Sports »
- Fifa World Cup 2026 India Broadcast Rights Zee Nears Deal Streaming Zee5 Matches Live
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
- Written By: संजय बिष्ट
FIFA Zee5: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के भारत में प्रसारण अधिकार जी ग्रुप को मिलने की संभावना है। 30-35 मिलियन डॉलर की डील अंतिम चरण में है। सभी 104 मैच जी5 और स्पोर्ट्स चैनलों पर दिखाए जा सकते हैं।

फीफा वर्ल्ड कप (फोटो- सोशल मीडिया)
FIFA World Cup Broadcasting Rights 2026: हिंदुस्तान के फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के भारत में प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकारों को लेकर जी (Zee) और फीफा के बीच बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इस सौदे की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
30-35 मिलियन डॉलर का हो सकता है सौदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच होने वाला यह समझौता लगभग 30 से 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हो सकता है। इस डील के तहत भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों के प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग के अधिकार जी के पास होंगे।
रिलायंस-डिज्नी और सोनी भी थे दौड़ में
प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले फीफा ने भारत के अधिकारों को लेकर रिलायंस-डिज्नी के साथ भी बातचीत की थी, लेकिन दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके। वहीं सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने भी अधिकार हासिल करने की संभावनाएं तलाशीं, हालांकि उसने कोई औपचारिक बोली नहीं लगाई।
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
फीफा विश्वकप 2026 में इतिहास रचने उतरेंगे मेसी, छठी बार टूर्नामेंट खेलने वाले दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर बनेंगे
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
Zee5 और नए स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा प्रसारण
प्रस्तावित समझौते के तहत वर्ल्ड कप के मुकाबले जी के हाल ही में लॉन्च किए गए स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी मैच डिजिटल प्लेटफॉर्म Zee5 पर भी लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। दर्शकों को कई भारतीय भाषाओं में कमेंट्री और कवरेज मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार जी ने टूर्नामेंट के प्रसारण की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। विभिन्न भाषाओं में कवरेज देने के लिए विशेषज्ञों और कमेंटेटर्स की टीम बनाई जा रही है। यह टीम मुंबई के लोअर परेल स्थित स्टूडियो से काम कर रही है।
स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग में मजबूत वापसी
यह सौदा जी के लिए खेल प्रसारण की दुनिया में मजबूत वापसी साबित हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में यूनाइट8 स्पोर्ट्स ब्रांड के तहत चार नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च किए हैं। इनमें हिंदी के लिए यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, जबकि अंग्रेजी दर्शकों के लिए यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी शामिल हैं।
48 टीमों वाला पहला वर्ल्ड कप
अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2026, 11 जून से शुरू होगा। यह इतिहास का पहला वर्ल्ड कप होगा जिसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी। पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे और भारत में सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: फीफा विश्वकप 2026 में इतिहास रचने उतरेंगे मेसी, छठी बार टूर्नामेंट खेलने वाले दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर बनेंगे
उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फीफा ने हाल के महीनों में भारत के लिए अधिकारों की कीमत में कुछ कमी की थी। इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि अधिकांश मुकाबले उत्तरी अमेरिका के समयानुसार खेले जाएंगे, जिसके चलते भारतीय दर्शकों को कई मैच देर रात या सुबह के समय देखने पड़ सकते हैं। हालांकि अब बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि सप्ताहांत तक भारतीय फुटबॉल प्रेमियों को आधिकारिक घोषणा सुनने को मिल सकती है।
Fifa world cup 2026 india broadcast rights zee nears deal streaming zee5 matches live
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
May 30, 2026 | 05:43 PMVivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
May 30, 2026 | 05:34 PMDSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
May 30, 2026 | 05:33 PMगुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
May 30, 2026 | 05:31 PM‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
May 30, 2026 | 05:26 PMUS-ईरान जंग से डरा चीन? न्यूक्लियर अड्डों के पास बना रहा विशाल मिलिट्री बेस, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज
May 30, 2026 | 05:24 PMBrown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
May 30, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














